दिव्या भटनागर
- फोटो : instagram/divyabhatnagarofficial
बता दें कि देवोलीना भट्टाचार्जी, दिव्या भटनागर दोनों बहुत अच्छी दोस्त थीं। देवोलीना ने ही दिव्या के निधन की खबर सोशल मीडिया के जरिए साझा की थी। सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करते हुए देवोलीना ने बताया कि दिव्या का निधन कोविड-19 की वजह से हुआ है लेकिन उससे कहीं ज्यादा उनके निधन की वजह उनका मेंटल प्रेशर रहा है। दिव्या ने अपनी निजी जिंदगी में काफी दुख झेला है। उन्होंने बताया कि दिव्या का पति उनके (दिव्या) साथ मारपीट भी करता था।