फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर की वादियों में हनीमून एंजॉय कर रहीं सना खान, कड़कड़ाती ठंड के बीच दिखा ये अंदाज

Tue, 08 Dec 2020 11:21 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सना खान - फोटो : Instagram: @sanakhan21
पूर्व अभिनेत्री सना खान हनीमून एंजॉय कर रही हैं। पति मुफ्ती अनस सईद के साथ वे इन दिनों कश्मीर की वादियों में हैं। सना लगातार सोशल मीडिया पर अपने हनीमून की तस्वीरें और वीडियोज साझा कर रही हैं। अब उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह अपने होटल के कमरे में बैठी हैं।
विज्ञापन

2 of 5
सना खान, मुफ्ती अनस - फोटो : Instagram: @sanakhan21
सना इस दौरान कहवा का आनंद ले रही हैं और होटल के कमरे के बाहर बैठी हैं। वीडियो में सना होटल के कमरे के बाहर बैठी रहती हैं तभी उनके पति आते हैं और कहते हैं- ‘बेगम बड़ी ठंड हैं।‘ इसके बाद सना जोर जोर से हंसने लगती हैं।

विज्ञापन

3 of 5
सना खान, अनस सैयद - फोटो : Instagram: @sanakhan21
इसके अलावा सना ने इंस्टा स्टोरी पर एक तस्वीर भी साझा की जिसमें उन्होंने लिखा कि ‘चाहे कहीं भी हों, ये सुनिश्चित करें कि दुआ सही समय पर करें।‘ बता दें कि सना खान ने 20 नवंबर को अनस सईद के साथ निकाह किया है। इसके बाद से ही लगातार उन्होंने शादी की कई तस्वीरें साझा की थीं। जिसके बाद अब सना अपने शौहर के साथ घूमने के लिए निकल गई हैं।

4 of 5
सना खान, मुफ्ती अनस सईद - फोटो : Instagram: @sanakhan21
सना खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वे अपनी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। हाल ही में सना ने अपनी शादी की तस्वीरें और वीडियो साझा किए थे। अब सना ने कुछ तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ साझा कर बताया है कि वो अपने शौहर के साथ कश्मीर की वादियों में घूमने के लिए पहुंची हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सना खान - फोटो : instagram/sanakhaan21
इससे पहले सना ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी में एयरपोर्ट से एक तस्वीर साझा की थी। तो वहीं फ्लाइट में बैठने के बाद भी सना ने एक तस्वीर साझा की। जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'शौहर बेगम चले'। इसके अलावा सना ने कश्मीर पहुंचने के बाद भी कुछ वीडियो साझा किए। जिसके जरिए उन्होंने बताया है कि वह इस समय कश्मीर की वादियों का लुत्फ उठा रही हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें