टीवी पर कई अभिनेत्रियां ऐसी हैं जिन्होंने लंबे समय तक एक ही किरदार को जिया है। दिव्यांका त्रिपाठी से लेकर, श्वेता तिवारी, अनीता हसनंदानी, निया शर्मा तक कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं जो घर-घर एक आदर्श बहू के रूप में बहुत लोकप्रिय हुईं। इनके लिए ये एक किरदार था लेकिन लोगों के मन में इनकी यही छवि बस गई और अक्सर लोग सोचते हैं कि सीरियल की जिंदगी की तरह ही असल जिंदगी में भी ये सितारे ऐसे ही हैं। इसलिए अक्सर ऐसा होता है कि जब सितारे कुछ अलग करने की कोशिश करते हैं दर्शक उनको नए रूप में जल्दी स्वीकार नहीं करते।
रिएलिटी शो से बदली छवि
इनमें से कई अभीनेत्रियां ऐसी हैं जिन्होने एक रिएलिटी शो में हिस्सा लेकर दर्शकों के मन में अपनी छवि को पूरी तरह बदल दिया। खतरों के खिलाड़ी और बिग बॉस जैसे शोज से इन अभिनेत्रियों ने लोगों को ये बता दिया कि वो कलाकार हैं और वो आदर्श बहू बनना हो या फिर खतरों से खेलना हो किसी भी काम में पीछे नहीं हैं। इस सीजन में भी सीरियल ‘ये हैं मोहब्बतें’ में आदर्श बहू की भूमिका निभाने वाली दिव्यांका त्रिपाठी जबरदस्त धमाल मचा रही हैं। लेकिन आपको बता दें कि दिव्यांका ऐसी अकेली अभिनेत्री नहीं हैं जो खतरों से खेल रही हैं। उनसे पहले भी कई ऐसी बहुए हैं जिन्होने खतरनाक स्टंट से हर किसी को हैरान कर दिया। तो चलिए चेक करते हैं कौन-कौन है इस लिस्ट में शामिल।