टेलीविजन जगत का सबसे चर्चित कॉमेडी सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' दर्शकों को काफी पसंद है। तभी तो शो टीआरपी लिस्ट में भी अपना दबदबा दिखाता है। लेकिन पिछले कुछ समय से शो की टीआरपी थोड़ी सी गिर गई थी। जिसकी वजह शो का एक कैरेक्टर दया बेन बताई जा रही हैं। शो में दयाबेन का किरदार अभिनेत्री दिशा वकानी निभा रही थीं। लेकिन साल 2017 में उन्होंने मेटरनिटी लीव ली थी जिसके बाद उनकी शो में वापसी नहीं हुई।