फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KBC 11: इस कंटेस्टेंट के आगे अमिताभ हुए नतमस्तक, जया बच्चन से जुड़ा पूछा सवाल तो दिया ये रिएक्शन

Sat, 30 Nov 2019 08:39 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
kbc - फोटो : social media
अमिताभ बच्चन का मशहूर शो 'कौन बनेगा करोड़पति' सीजन 11 का फिनाले शुक्रवार को प्रसारित हुआ। पहले एपिसोड से ही शो दर्शकों की पसंद बना रहा। अमिताभ बच्चन का अंदाज इस बार भी शो की टीआरपी बढ़ाने में कामयाब रहा। आखिरी एपिसोड में कर्मवीर प्रतियोगी के रूप में इंफोसिस फाउंडेशन की चेयरपर्सन सुधा मूर्ति ने शिरकत की। 
विज्ञापन

2 of 5
kbc 11 - फोटो : sony
कर्नाटक के हुबली की रहने वालीं सुधा मूर्ति टीचर और जानी मानीं लेखिका भी हैं। सुधा मूर्ति ने करीब 33 किताबें लिखी हैं और इंफोसिस फाउंडेशन के जरिए 60 हजार लाइब्रेरी की स्थापना की है। साथ ही स्कूलों का निर्माण भी करवाया है। सुधा मूर्ति जब शो में पहुंचीं तो अमिताभ बच्चन ने खुद उनके पैर छुए।
विज्ञापन

3 of 5
kbc 11 - फोटो : sony
अमिताभ बच्चन सुधा मूर्ति से कहते हैं कि 'आप वहां से चलकर आ रही थीं तो आप इधर जाना चाह रही थीं।' इस दौरान अमिताभ अपनी सीट की ओर इशारा करके कहते हैं। सुधा मूर्ति कहती हैं कि 'मुझे मालूम नहीं था।' आगे अमिताभ कहते हैं कि 'ऐसे में तो हमारी नौकरी खतरे में पड़ जाती।' इतना सुनते ही सेट पर मौजूद सभी दर्शक हंसने लगते हैं।

4 of 5
kbc 11 - फोटो : sony
सुधा मूर्ति शो में 25 लाख रुपये जीतने में कामयाब रहीं। उनकी चारों लाइफलाइन खत्म हो चुकी थी। 50 लाख के लिए उनसे सवाल पूछा गया- 
सवाल: इनमें से कौन सी अभिनेत्री लगातार दो वर्ष तक सर्वश्रेष्ठ अभिनेेत्री का फिल्मफेयर पुरस्कार जीत चुकी हैं?
A. शर्मिला टैगौर
B. कंगना रनौत
C. काजोल
D. जया बच्चन
सुधा मूर्ति ने काजोल पर अनुमान लगाया जबकि सही जवाब जया बच्चन था। इसके बाद अमिताभ बच्चन कहते हैं कि 'आज मुझे घर पर बहुत मार पड़ने वाली है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kbc - फोटो : social media
शो के दौरान सुधा ने बताया कि कैसे उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की और अपनी बेटी की बातों से प्रेरित होकर इंफोसिस की नींव रखी। जब उन्होंने कर्नाटक के हुबली कॉलेज में इंजीनियरिंग के लिए एडमिशन लिया तो 599 लड़कों के बीच वो अकेली छात्रा थीं।

बॉलीवुड में फ्लॉप साबित हुए ये 5 स्टार किड, कुछ तो सालों से नहीं आ रहे नजर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें