फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द दिशुल वेडिंग: राहुल वैद्य की 'दुल्हनिया' दोस्तों संग बैचलर पार्टी करती आईं नजर, तस्वीरें वायरल

Tue, 13 Jul 2021 09:28 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
राहुल वैद्य की दुल्हनिया दिशा परमार - फोटो : Instagram

राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) और दिशा परमार (Disha Parmar) की शादी में बस तीन ही दिन बाकी हैं। ऐसे में दोनों की हर छोटी बड़ी हरकत सोशल मीडिया पर एकदम से वायरल हो जाती है। राहुल और दिशा 16 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं और यह कपल अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए खास तैयारी कर रहा है। जैसे जैसे शादी नजदीक आ रही है, दोनों के परिवारों की भी तैयारियां करते हुए कई तस्वीरें और वीडियोज सामने आई हैं। जोरो शोरों से दोनों की शादी की तैयारियां चल रही है। इसी बीच राहुल और दिशा कई रोमांटिक पलों को भी साझा करते हुए नजर आए। बीते दिनों ही दोनों हैंड इम्प्रेशन कास्ट करवाए थे जिसकी तस्वीरें जमकर वायरल हुई थीं। अब एक बार फिर दोनों चर्चा में आ गए हैं।


दरअसल, राहुल की दुल्हनिया यानी दिशा परमार हाल ही में अपने दोस्तों संग बैचलर पार्टी करती नजर आई हैं। दिशा ने अपनी इस पार्टी की कुछ तस्वीरें और वीडियोज इंस्टाग्राम पर साझा की हैं जिनमें वो मस्ती करती दिख रही हैं। वहीं राहुल ने भी दिशा की तस्वीरों पर प्यार भरा कमेंट किया है जो सुर्खियों में आ गया है।

विज्ञापन

2 of 5
दिशा परमार - फोटो : Instagram
तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि दिशा ब्लैक कलर के क्रॉप टॉप और ब्लू कलर के ट्राउजर में काफी कूल लग रही हैं और उनके पीछे दीवार पर लिखा है, ‘Bride to be’ यानी (होने वाली दुल्हन)। दिशा के चेहरे पर साफ दिख रहा है कि वह अपनी शादी को लेकर कितना उत्साहित हैं।
विज्ञापन

3 of 5
दिशा परमार और राहुल वैद्य - फोटो : सोशल मीडिया
दिशा अपनी गर्ल गैंग के साथ सेल्फी लेती नजर आईं और उनके लिए कैप्शन में लिखा, 'मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं, सहेलियों।' वहीं दिशा की तस्वीरों पर उनके होने वाले पति यानी राहुल वैद्य ने भी कमेंट किया है और उन्हें खास महसूस करवाया है। राहुल ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘मेरी दुल्हनिया’। फैंस को दिशा की ये तस्वीरें और उनपर राहुल की प्रतिक्रिया काफी पसंद आ रही है।


 

4 of 5
राहुल वैद्य और दिशा परमार - फोटो : फाइल
वहीं शादी की तैयारियों को लेकर दिशा का कहना था कि 'एक आदर्श शादी समारोह के लिए मेरा यही मानना है कि यह बेहद निजी मामला है। विवाह दो लोगों और उनके संबंधित परिवारों का एक मिलन है, जिसमें उनके प्रियजनों की मौजूदगी होती है। मैंने हमेशा एक साधारण शादी समारोह की ही इच्छा की है। मुझे खुशी है कि हम ठीक इसी तरह से आगे बढ़ रहे हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राहुल वैद्य और दिशा परमार - फोटो : Instagram
राहुल वैद्य और दिशा परमार की शादी में सिर्फ 50 लोग ही शामिल होंगे। हाल ही राहुल ने बताया था कि कोरोना के कारण अन्य लोगों को आमंत्रित नहीं किया गया है। उनकी संगीत सेरिमनी में अली गोनी, तोशी सबरी, मीका सिंह और विंदू दारा सिंह जैसे सिलेब्रिटीज परफॉर्म करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें