फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस 12 फिनाले में खिताब जीतने में कैसे कामयाब हुईं दीपिका, ये हैं 5 बड़े कारण

Mon, 31 Dec 2018 12:34 AM IST
संदीप भट्ट एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
bigg boss
बिग बॉस 12 का फाइनल परिणाम वही हुआ जैसा कि आंकड़े बता रहे थे। शिल्पा शिंदे की तरह टीवी की एक और बहु बिग बॉस का खिताब जीतने में कामयाब हो गई। 15 हफ्तों के बाद शो का नतीजा सामने आ गया है। इस ग्रांड फिनाले में क्रिकेटर एस. श्रीसंत को कड़ी टक्कर देते हुए दीपिका कक्कड़ विजेता बनी।
15 हफ्ते तक बिग बॉस के घर में सेलिब्रिटी प्रतिभागी के तौर पर आईं दीपिका और रनर-अप रहे श्रीसंत बहन-भाई बन गए थे। आगे की स्लाइड में देखिए, आखिर ऐसे क्या 5 कारण रहे, जिनके चलते दीपिका ने अपने भाई श्रीसंथ समेत सभी फाइनलिस्ट को मात दे दी।
विज्ञापन

2 of 6
bigg boss - फोटो : bigg boss
सबसे पहली बात यह है कि लीडरशिप में दीपिका ने कभी अपना मोर्चा पीछे नहीं किया है। शुरुआत से ही शो में आगे रही हैं अपने तेज-तर्रार एटीट्यूड से वह शो में अंहकारी कहलाई जाती हैं। लेकिन यही चीज उन्हें शो में फिनाले तक ले गई। 
विज्ञापन

3 of 6
bigg boss 12 - फोटो : voot
श्रीसंथ से रिश्ता बनाकर रखना दीपिका के लिए कहीं ना कहीं फायदेमंद साबित हुआ। इससे श्रीसंथ के फैन्स में उनके लिए हमदर्दी पैदा हुई। दोनों में भाई-बहन का रिश्ता है जो बिग बॉस और बाहर बहुत फेमस हो रहा है। हालांकि घरवालों ने इनके रिश्ते को तोड़ने की बहुत कोशिश की लेकिन दीपिका किसी की बात में नहीं आईं। 

4 of 6
bigg boss - फोटो : bigg boss
बता दें कि दीपिका एक टीवी स्टार हैं और लोकप्रिय चेहरा हैं। यही कारण है कि उनकी फैन फॉलोइंग में कोई कमी नहीं हैं। उनके फैन्स का मानना था कि दीपिका ही शो की विजेता बनेंगी।
विज्ञापन

5 of 6
Bigg Boss - फोटो : twitter
बिग बॉस के घर में कैप्टन बनना बहुत बड़ी उपलब्धि माना जाता है लेकिन शो को 3 महीने होने के बाद भी उन्हें घर में कैप्टन बनने का सौभाग्य अभी तक नहीं मिला था। फिर भी यह बहुत बड़ी बात है कि वह शो को जीत गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
bigg boss 12 - फोटो : voot
आखिर में आपको बता दें कि दीपिका ने अकसर कोशिश की थी कि वह बिग बॉस के घर में किसी से बेवजह पंगे ना ले और यह उन्होंने करके भी दिखाया। लेकिन टास्क के दौरान वह किसी को धूल चटाने में कभी पीछे नहीं रही। यही वजह है कि वह इस सीजन की विजेता बनीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें