फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस 12: मास्टरमाइंड रोमिल चौधरी हुए टॉप 3 की रेस से बाहर, करणवीर भी आउट

Sun, 30 Dec 2018 10:18 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
bigg boss

बिग बॉस 12 का साढ़े तीन महीनों का सफर खत्म होने जा रहा है। इससे पहले टॉप 5 कंटेस्टेंट में से करणवीर बोहरा और रोमिल चौधरी टॉप 3 की रेस से बाहर हो गए हैं। ऐसे में श्रीसंथ, दीपिका कक्कड़ इब्राहिम और दीपक ठाकुर फिनाले की रेस में एक-दूसरे के आमने-सामने खड़े हैं। बता दें कि शो में दीपिका और श्रीसंथ में बड़ा मुकाबला बताया जा रहा है..

विज्ञापन

2 of 5
bigg boss - फोटो : voot
बता दें कि टीवी के चर्चित स्टार करणवीर बोहरा के फैंस और सहयोगी टीवी स्टार्स ने उन्हें जिताने के लिए दिन-रात एक कर रखा था। जब-जब वोटिंग चालू हो रही थी उनके फैंस उन्हें धड़ल्ले से वोट कर रहे थे। टीवी के सितारे भी अपने फैंस से उन्हें जिताने की अपील कर रहे थे। आगे की स्लाइड में देखिए, किसने क्या कहा था?
विज्ञापन

3 of 5
mouni roy
टीवी और फिल्म एक्ट्रेस मौनी रॉय ने केवी को सपोर्ट करते हुए एक अवॉर्ड फंक्शन में कहा था - 'हालांकि मैं इस बार बिग बॉस सीजन नहीं देख पा रही हूं लेकिन करणवीर बोहरा मेरे को-स्टार रह चुके हैं तो मैं चाहूंगी कि इस सीजन के विजेता वही बनें।' टीवी की हिट एक्ट्रेस और 'बिग बॉस' की विनर रहीं श्वेता तिवारी ने भी करणवीर बोहरा को सपोर्ट किया था। उनका मानना था कि करणवीर ही इस जीत के हकदार हैं। बता दें कि करणवीर बोहरा और श्वेता तिवारी को एकता कपूर के मशहूर टीवी सीरियल 'कसौटी जिंदगी की' पहले पार्ट में एक साथ देखा गया था। 

4 of 5
bigg boss
वहीं, टीवी एक्टर और शो होस्ट करने वाले रवि दुबे ने ट्विटर पर वीडियो शेयर कर करणवीर को सपोर्ट करने की बात कही थी। रवि और करणवीर की अच्छी दोस्ती है तो ऐसे में रवि ने करणवीर को 'बिग बॉस 12' की ट्रॉफी के काबिल माना था। स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले मशहूर टीवी सीरियल 'ये हैं मोहब्ब्तें' में लीड एक्टर करण पटेल ने भी करणवीर को जिताने की अपील की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bigg boss - फोटो : the khabri
चौंकाने वाली बात यह रही कि 'बिग बॉस 12' में दीपक ठाकुर की जोड़ीदार बनकर एंट्री लेने वाली उर्वशी वाणी ने भी पलटी मार ली थी और वह अपने फेवरेट सिंगर दीपक ठाकुर को सपोर्ट करने के बजाय दर्शकों से केवी भैया (करणवीर) को वोट करने की अपील की थी। बता दें कि दीपक ठाकुर भी टॉप 5 की रेस में हैं और उर्वशी उनकी बहुत बड़ी फैन थीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें