टोक्यो ओलंपिक में देश को स्वर्ण पदक दिलाने के बाद से नीरज चोपड़ा अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने रहते हैं। इसी बीच नीरज डांसिंग रियलिटी शो डांस+6 के आने वाले एपिसोड में नजर आने वाले हैं। वहीं, शो प्रसारित होने से पहले इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शो में पहुंचे नीरज काफी मस्ती करते नजर आ रहे हैं।
इन दिनों इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस वीडियो में नीरज का मस्ती भरा अंदाज देखने को मिल रहा है। इसे देख यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि शो पर नीरज सभी के साथ काफी एंजॉय करने वाले हैं। खास बात यह है कि इस वीडियो में नीरज शो की जज शक्ति मोहन को प्रपोज करते भी दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा शो में पहुंचे नीरज शो के होस्ट राघव जुयाल के साथ डांस करते भी नजर आएंगे। सोशल मीडिया पर वायरल शो के इन प्रोमो वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।