फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिनेत्री प्रीतिका चौहान को कोर्ट से मिली जमानत, ड्रग्स खरीदते रंगे हाथों हुई थीं गिरफ्तार

Thu, 29 Oct 2020 05:51 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
प्रीतिका चौहान - फोटो : Instagram/ preetikachauhanofficial
सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद सामने आए ड्रग कनेक्शन की जांच नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) कर रहा है। इस मामले में एक के बाद एक कई लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। बीते दिनों जांच एजेंसी ने मुंबई के वर्सोवा से अभिनेत्री प्रीतिका चौहान को रंगे हाथ पकड़ा था। अब कोर्ट ने प्रीतिका की याचिका मंजूर करते हुए उन्हें जमानत दे दी है।
विज्ञापन

2 of 5
प्रीतिका चौहान - फोटो : Instagram/ preetikachauhanofficial
एनसीबी ने 25 अक्टूबर को वर्सोवा इलाके में जाल बिछाकर छापेमारी की थी। इस दौरान जांच एजेंसी ने प्रीतिका चौहान को ड्रग्स खरीदते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। एनसीबी के अधिकारी आम कपड़े पहनकर वहां पहुंचे थे ताकि कोई शक न करे।
विज्ञापन

3 of 5
प्रीतिका चौहान - फोटो : Instagram/ preetikachauhanofficial
प्रीतिका चौहान के पास एनसीबी को 99 ग्राम ड्रग्स मिला था। अभिनेत्री के साथ एनसीबी ने ड्रग पेडलर फैजल को भी गिरफ्तार किया गया था। इन दोनों को बाद में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। अब प्रीतिका के साथ कोर्ट ने फैजल को भी जमानत दे दी है। 

4 of 5
प्रीतिका चौहान - फोटो : instagram/ preetikachauhanofficial
29 साल की प्रीतिका चौहान हिमाचल प्रदेश के करसोग की रहने वाली हैं और कई टीवी शोज में काम कर चुकी हैं। साल 2016 में रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्म झमेला में भी प्रीतिका नजर आई थीं। इसके अलावा वह कई धार्मिक धारावाहिकों में काम कर चुकी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रीतिका चौहान - फोटो : Instagram/ preetikachauhanofficial
प्रीतिका ने धारावाहिक संकट मोचन महाबली हनुमान में देवी शची का किरदार निभाया था। स्टार भारत के सीरियल जय मां वैष्णो देवी में वह भूदेवी की भूमिका में नजर आईं। इसके अलावा उन्होंने सीआईडी और सावधान इंडिया के कुछ एपिसोड भी किए। प्रीतिका आखिरी बार धारावाहिक संतोषी मां- सुनाएं व्रत कथाएं में माता पार्वती के किरदार में दिखी थीं। 

कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल स्थगित, सीएम ममता बनर्जी ने किया नई तारीखों का एलान

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें