फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss: जान कुमार सानू से पहले भी शो में हुआ खूब विवाद, इस कंटेस्टेंट को तो जबरन किया गया था बाहर

Thu, 29 Oct 2020 05:36 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जान कुमार सानू, स्वामी ओम - फोटो : बिग बॉस
रियलिटी शो बिग बॉस 14 इन दिनों विवादों की वजह से चर्चा में बना हुआ है। शो के कंटेस्टेंट गायक जान कुमार सानू ने मराठी भाषा को लेकर टिप्पणी की थी। इसके बाद बिग बॉस 14 और जान कुमार सानू के खिलाफ राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया। जान के मराठी भाषा पर टिप्पणी करने पर शिवसेना और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) ने विरोध जताया। इस पूरे मामले का पता चलने के बाद जान कुमार सानू ने बिग बॉस 14 के घर में रहते हुए मराठी समुदाय के लोगों से माफी मांगी है। बिग बॉस और विवादों का पुराना नाता रहा है। इससे पहले भी ऐसे कई कंटेस्टेंट रहे हैं जिनके बयानों ने खूब विवाद खड़ा किया।
विज्ञापन

2 of 5
जुबैर खान - फोटो : बिग बॉस
जुबैर खान
बिग बॉस 11 में आए जुबैर खान जब तक शो में रहे चर्चा में रहे। उन्होंने शो में आई लड़कियों के लिए अपशब्दों का प्रयोग किया। यही नहीं वो कई बार अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए पाए गए थे। जिसके चलते उन्हें बीच शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था।
विज्ञापन

3 of 5
सपना भवनानी - फोटो : Instagram: @bumbaikirani
सपना भवनानी
सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट सपना भवनानी ने बिग बॉस के सीजन 6 में हिस्सा लिया था। सपना ने सलमान खान के लिए अपशब्द बोले थे। जिसकी वजह से शो में बहुत विवाद हुआ था।

4 of 5
इमाम सिद्दीकी - फोटो : फाइल
इमाम सिद्दिकी
बिग बॉस 6 में इमाम सिद्दिकी शो के सबसे विवादित कंटेस्टेंट में से थे। शो में इमाम ने तमाम बड़े बड़े दावे किए। हालांकि शो को इसका फायदा मिला। साथ ही इमाम भी चर्चा में रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
स्वामी ओम - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
स्वामी ओम
स्वामी ओम ने बिग बॉस सीजन 10 में बतौर कॉमनर एंट्री ली थी। शो में उनके और वीजे बानी के बीच जबरदस्त झगड़ा हुआ था। जब बिग बॉस ने स्वामी ओम को बाहर जाने का आदेश दिया तो वो घर छोड़ने के लिए तैयार नहीं थे। बाद में सिक्योरिटी गार्ड्स ने स्वामी ओम को बाहर निकाला था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें