पुण्यश्लोक अहिल्याबाई- सोनी एंटरटेनमेंट चैनल के कंटेंट और डिजिटल हेड आशीष गोलवलकर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सोनी एंटरटेनमेंट चैनल के कंटेंट और डिजिटल हेड आशीष गोलवलकर का कहना रहा है कि सोनी चैनल टीआरपी की दौड़ में ही शामिल नहीं है। उन्होंने कहा कि वह कोई भी सामग्री टीआरपी लाने के लिए नहीं, बल्कि लोगों को दिखाने के लिए चुनते हैं। धारावाहिक 'पुण्यश्लोक अहिल्याबाई' की प्रेस कॉन्फ्रेंस में ‘अमर उजाला’ के सवाल पर आशीष ने कहा था कि वे नंबरों पर नहीं, सामग्री पर ध्यान देते हैं। चैनल की टीम कोई भी सामग्री टीआरपी लाने के लिए नहीं, बल्कि लोगों को दिखाने के लिए बनाती हैं।