कपिल शर्मा लगातार पिछले कई सालों से अपनी कॉमेडी से लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं। लेकिन कपिल का कॉमेडी किंग बनना का ये सफर बिलकुल भी आसान नहीं था। पंजाब अमृतसर से आए कपिल शर्मा ने अपने कॉमेडी के अंदाज से हर किसी का दिल जीता। कई बार ऐसा हुआ जब कपिल ने अपनी जिंदगी में कई उतार चढ़ाव देखें, लेकिन कभी भी अपने सपनों का पीछा करना नहीं छोड़ा। कॉमेडी किंग कपिल शर्मा ने ये ठान लिया था कि वो अपना सपना पूरा करके ही रहेंगे। हालांकि कॉमेडी के साथ-साथ कपिल शर्मा का विवादों से भी गहरा नाता रहा।
डिप्रेशन का शिकार हुए थे कपिल शर्मा
कपिल शर्मा के चेहरे की मुस्कुराहट देखने के बाद इस बात का अंदाजा लगाना वाकई मुश्किल है कि कपिल शर्मा कभी भी मानसिक तनाव से गुजर सकते हैं। लेकिन ये सच है और इस बात का खुलासा खुद कपिल ने मीडिया से खास बातचीत के दौरान किया। कपिल ने बताया कि उनकी जिंदगी में एक समय आया था जब वह धीरे-धीरे डिप्रेशन का शिकार हुए और इसके बारे में उन्हें खुद नहीं पता था। उन्होंने ये भी बताया कि इस दौरान उनकी पत्नी ने उनका खूब साथ दिया।