कलर्स चैनल पर बिग बॉस 12 शुरू हो चुका है और इस बार धमाल मचाने आई है एक बेहद अनोखी हरियाणवी जोड़ी। जानिए यह जोड़ी सलमान खान के इस 'घर' तक कैसे पहुंची।
विज्ञापन
2 of 6
बिग बॉस की हरियाणवी जोड़ी
ये जोड़ी हरियाणा से है, एक वकील रोमिल चौधरी है और एक पुलिस वाला निर्मल सिंह। कहा जा रहा है कि शो में यह जोड़ी कुछ अलग अंदाज में नजर आने वाली है। यह दूसरा ऐसा सीजन है, जिसमें हरियाणा के दो छोरे नजर आ रहे हैं। इससे पहले सपना चौधरी बिग बॉस सीजन 11 में नजर आई थी।
विज्ञापन
3 of 6
बिग बॉस की हरियाणवी जोड़ी
बिग बॉस 12 के प्रोमो में दिखाया गया है कि निर्मल सिंह एक पुलिस वाले हैं, जो गलत के साथ गलत और सही के साथ सही करते है। गुस्सा उनकी नाक पर बैठा रहता है। रोमिल एक बदमाश किस्म का इंसान है और जज को इस तरह से अपनी बातों में ले लेता है कि जैसे उसी के साथ क्राइम हुआ हो।
4 of 6
बिग बॉस की हरियाणवी जोड़ी
यह दोनों एक दूसरे के खास दोस्त हैं। 30 साल के रोमिल चौधरी तरावड़ी के वार्ड नंबर चार के रहने वाले हैं। उन्होंने पंजाब विश्वविद्यालय से कानून की शिक्षा हासिल की है। निर्मल नीलोखेड़ी पुलिस चौकी में हेडकांस्टेबल के पद पर कार्यरत हैं और मूल रूप से कुरुक्षेत्र के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
5 of 6
बिग बॉस की हरियाणवी जोड़ी
रोमिल चौधरी पिछले पांच साल से बिग बॉस का ऑडिशन दे रहे थे। इस बाद उन्हें पता चला कि जोड़ीदार के साथ मिलकर ऑडिशन दे सकते हैं। उन्होंने कई जोड़ीदार तलाश किए, लेकिन आखिर में उन्हें सबसे उपयुक्त जोड़ीदार उनका दोस्त हेडकांस्टेबल 38 वर्षीय निर्मल नजर आए।
दिलचस्प बात है कि निर्मल ने पहले रोमिल के प्रस्ताव को ठुकरा दिया, फिर रोमिल ने समझाया कि वकील व पुलिसवाले की जोड़ी सबसे ज्यादा पसंद की जाएगी तो राजी हो गए। इसके बाद दोस्तों के साथ मिलकर दोनों वीडियो बनाई और उसे ऑडिशन के लिए भेज दिया। 56 लाख वीडियो में से उनकी वीडियो को चुना गया तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।