सलमान खान शो कर रहे थे और अचानक एक वकील पुलिस वाले के साथ पहुंच गया। फिर दोनों ने भाई को कठघरे में खड़ा करके पूछ डाले 5 सवाल, जानिए क्या मिला जवाब।
विज्ञापन
2 of 6
बिग बॉस की हरियाणवी जोड़ी
बिग बॉस 12 शुरू हुआ, साथ में मस्ती का दौर भी। पहले ही दिन सलमान खान कंटेस्टेंट के साथ मजे लेते नजर आए तो कुछ ने सलमान खान के मजे लिए। शो में हरियाणा के दो छोरों की जोड़ी भी गई है। इनमें से एक पेशे से वकील है और दूसरा पुलिस वाला।
विज्ञापन
3 of 6
bigg boss 12
इन दोनों ने जैसे ही एंट्री ली, तो सलमान को देखकर बहुत खुश हुए। फिर इन्होंने भाई को कठघरे में खड़ा कर दिया। वायरल वीडियो में सलमान भी अपने अंदाज में इस जोड़ी के नाम की इस सीजन के कंटस्टेंट के तौर पर घोषणा करते हैं। सलमान कहते हैं- ये वो कंटेस्टेंट हैं जिनके साथ मेरा पुराना नाता रहा है, वकील और पुलिस।
4 of 6
bigg boss 12
सलमान को कठघरे में खड़ा कर वकील रोमिल चौधरी सलमान से पूछते हैं कि अगर उन्हें कंटेस्टेंट के तौर पर बिग बॉस में एंट्री करनी हो तो आप किसे लेकर जाएंगे? सलमान एक्सर्प्ट पैनल में बैठे बिग बॉस विनर मनवीर गुर्जर का नाम लेते हैं।
विज्ञापन
5 of 6
bigg boss 12
फिर बिग बॉस के पिछले सीजन की विनर शिल्पा शिंदे ने सलमान से ऐसा सवाल पूछा कि वे सोच में पड़ गए। शिल्पा ने पूछा कि अगर उन्हें अपने साथ कंटेस्टेंट के तौर पर बॉलीवुड से किसी जोड़ीदार को चुनना हो तो वो किसे चुनेंगे? सलमान हंसते हुए कहते हैं- संजय दत्त तो नहीं।
इसके बाद शिल्पा कैटरीना कैफ का नाम लेती हैं, जिस पर सलमान शर्माते हुए कहते हैं- वो आएगी ही नहीं, टीआपी को ध्यान में रखते हुए मैं शाहरुख खान के साथ बिग बॉस हाउस में एंट्री करना चाहूंगा। आप भी देखिए सलमान खान का कटघरे वाला ये मजेदार वीडियो।