फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से बाहर आते ही हितेन तेजवानी ने अनूप-जसलीन के रिश्ते का बताया सच, इस कंटेस्टेंट को कहा सबसे मजबूत

Tue, 18 Sep 2018 09:19 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
bigg boss
इस वक्त बिग बॉस में जिस कंटेस्टेंट की सबसे ज्यादा बात हो रही है वो हैं अनूप जलोटा और उनकी 37 साल छोटी गर्लफ्रेंड जसलीन मथारू । घर के अंदर से लेकर बाहर तक दोनों के प्यार के चर्चे हो रहे हैं । हर कोई ये जानना चाहता है कि क्या सच में भजन सिंगर इतनी छोटी लड़की को डेट कर रहे हैं ।
विज्ञापन

2 of 6
hiten
कंटेस्टेंट के रिश्तों का सच और उनकी बॉन्डिंग जानने के लिए बिग बॉस ने घरवालों को एक टास्क दिया । ये उनका पहला था जिसका नाम रखा BB प्रेस कॉन्फ्रेंस । इस कॉन्फ्रेंस में एक सेलेब्रिटी को एक जोड़ी की कमजोरी बतानी थी । साथ ही ये साबित करना था कि वो उस जोड़ी से किस तरह बेहतर हैं ।
 

 
विज्ञापन

3 of 6
anup jasleen
इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए बिग बॉस ने पिछले सीजन के कंटेस्टेंट हिना खान और हितेन तेजवानी को बुलाया था । सृष्टि रोडे ने अनूप जलोट और जसलीन को कमजोर जोड़ी बताया । अनूप और जसलीन ने हितेन-हिना के सामने अपनी बात रखी लेकिन वो ये साबित नहीं कर पाए कि उनका रिश्ता सच्चा है ।
 

 

4 of 6
anup jalota and jasleen
जब हितेन घर से बाहर आए तो उन्होंने कंटेस्टेंट को लेकर अपनी राय रखी। उन्होंने कहा, 'मैं इस पर कोई जजमेंट नहीं दे सकता । मैं जब घर के अंदर गया तो मुझे ये रिलेशन नकली नहीं लगा । अनूप और जसलीन ने नेशनल टेलीविजन पर अपने रिश्ते को स्वीकारा है ।'
 

 
विज्ञापन

5 of 6
anup jalota and jasleen
इस सीजन के मजबूत दावेदार पर हितेन ने कहा, 'अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी लेकिन दीपक अच्छा खेल रहे हैं और वो मजबूत दावेदार हो सकते हैं । इसके अलावा सेलेब में दीपिका और करणवीर बोहरा टॉप 5 की लिस्ट में आ सकते हैं । करण मुझे शांत लगा । कौन कहां तक जाएगा ये तो वक्त ही बताएगा ।'

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
anup jasleen
बता दें कि घर में हुआ पहला टास्क लग्जरी बजट और कैप्टेंसी के लिए था। इस टास्क के पहले राउंड में दीपिका रोडे और दीपक-उर्वशी जीत गए हैं । इस टास्क में जिस तरह से घरवालों ने जसलीन और अनूप के रिलेशन पर सवाल उठाए वो उन्हें पसंद नहीं आया और वे नाराज हो गए । 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें