फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

80- 90 के दशक में दूरदर्शन ने दर्शकों को दिखाई थी एक अलग दुनिया, घर-घर में जबरदस्त हिट हुए थे ये सीरियल

Tue, 15 Sep 2020 08:42 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
doordarshan
भारतीय लोक सेवा प्रसारण 'दूरदर्शन' आज 61 साल का हो गया है। साल 1959 को 15 सितंबर के ही दिन इसे लॉन्च किया गया था। अगर दूरदर्शन के Logo को देखें तो यह एक आंख की तरह लगता है। संचार और डिजिटल क्रांति के इस युग में जीने वाली आज की युवा पीढ़ी को दूरदर्शन (Doordarshan) के आगमन के बारे में शायद ही ज्यादा पता हो, लेकिन पिछली पीढ़ी का दूरदर्शन के साथ गहरा नाता रहा है। देश में टीवी के शुरुआती दौर में जिन कार्यक्रमों ने धूम मचाई थी, आज भी उनकी यादें करोड़ों जेहन में ताजा हैं। आइए बात करते हैं उन सीरियल्स के बारे में।
विज्ञापन

2 of 10
बुनियाद - फोटो : file photo
बुनियाद
दूरदर्शन के अपने हर सीरियल का एक फ्लेवर था और हर कोई अपने पसंदीदा सीरियल का इंतजार करता था।भारत में टेलीविजन आने के शुरुआती दौर में बुनियाद सीरियल ने भी अपने दर्शकों के बीच खासी जगह बनाई। इसे रमेश सिप्पी और ज्योति ने निर्देशित किया था। इस नाटक की लोकप्रियता इतनी थी कि इसे सालों बाद कई निजी चैनलों ने भी ऑन एयर किया था।
विज्ञापन

3 of 10
हम लोग - फोटो : File Photo
हम लोग
मनोहर श्याम जोशी का शो 'हम लोग' उस दौर के सबसे बेहतरीन शोज में शुमार था। 154 एपिसोड वाला यह धारावाहिक 7 जुलाई, 1984 को शुरू हुआ और 17 दिसंबर, 1985 तक दूरदर्शन पर प्रसारित हुआ। इसके निम्न मध्यवर्गीय पात्र न सिर्फ दर्शकों से कनेक्ट करने में कामयाब रहे, बल्कि वे आम लोगों की बात उन्हीं की जुबान में करते दिखे। पारिवारिक घटनाक्रमों पर आधारित इस कार्यक्रम ने अपनी अलग ही पहचान बनाई।

4 of 10
रामायण धारावाहिक का एक दृश्य - फोटो : DDIndiaLive
रामायण
25 जनवरी, 1987 को इसका टीवी पर आगाज हुआ और 31 जुलाई, 1988 तक इसने दर्शकों और उनके इमोशंस को बांधकर रखा। इस शो की लोकप्रियता इतनी थी की रविवार की सुबह देर तक सोने वाले भी इसे देखने के लिए जल्दी उठ जाया करते थे। इतना ही नहीं शो में भगवान राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल को लोगों ने राम मानना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन

5 of 10
शक्तिमान - फोटो : File Photo
शक्तिमान
शक्तिमान उस दौर का ऐसा शो था जिसने खासकर बच्चों को दीवाना बनाया। अभिनेता मुकेश खन्ना के जीवंत अभिनय ने इस किरदार को अमर कर दिया। सीरियल ने 400 एपिसोड सफलतापूर्वक पूरे किए और टीवी की दुनिया में छा गया। शो के खत्म होने के बाद छोटी छोटी मगर मोटी बातें खूब पसंद किया जाता था।
विज्ञापन

6 of 10
फौजी - फोटो : File Photo
फौजी
फौजी 1989 दूरदर्शन का वह सीरियल था, जिसने बॉलीवुड का अपना सबसे चहेता सितारा दिया और वह है शाहरुख खान। शाहरुख इस शो में एक सैनिक बने नजर आए थे। कभी इस कार्यक्रम को देखने के लिए लोगों का जमावड़ा लगता था।
विज्ञापन

7 of 10
रंगोली - फोटो : file photo
रंगोली
तीन दशकों बाद भी ये शो काफी पसंद किया जा रहा है। 80 और 90 के उस दौर में म्यूजिक चैनल नहीं थे, ना यूट्यूब था कि लोग गाने सुन सकें। ऐसे में सदाबहार गानों को सुनने के लिए लोग रंगोली का इंतजार करते थे। यह शो रविवार की सुबह प्रसारित होता था। रंगोली 1989 में लॉन्च हुआ था।

8 of 10
देख भाई देख - फोटो : file photo
देख भाई देख
90 के दशक का कॉमेडी सीरियल 'देख भाई देख' भी काफी पॉपुलर था। आइकॉनिक कॉमिक शो देख भाई देख में दीवान फैमिली की तीन पीढ़ियों के बीच खूबसूरत बॉन्डिंग दिखाई गई थी।

 

9 of 10
अलिफ लैला - फोटो : File photo
अलिफ लैला
यह शो 1993-97 तक दूरदर्शन पर प्रसारित हुआ था। 'रामायण' के बाद रामानंद सागर प्रोडक्शन का यह दूरदर्शन पर दूसरा सीरियल था, जो काफी पॉपुलर हुआ। अलिफ लैला 'अरेबियन नाइट्स' किताब की कहानियों पर आधारित अलिफ लैला में रहस्य और जादुई दुनिया को दिखाया गया था। इसे इस दौर के बच्चों ने काफी पसंद किया था।
विज्ञापन

10 of 10
ऑफिस-ऑफिस - फोटो : Sony Sab
ऑफिस-ऑफिस
यह शो अपने समय में भारत के दफ्तरों में फैले भ्रष्टाचार को व्यंग्यात्मकपूर्ण तरीके से परोसने के लिए बहुत लोकप्रिय हुआ था। इस शो का निर्देशन राजीव मेहरा ने किया है। पंकज कपूर ने ऑफिस-ऑफिस में एक रिटायर स्कूल मास्टर मुसद्दीलाल त्रिपाठी की भूमिका निभाई थी। इस शो की कहानी बताती है कि मुसद्दीलाल अपना काम करवाने के लिए किस तरह सरकारी दफ्तरों में चक्कर लगाते हैं, और इसी बीच बहुत संघर्ष भी करना पड़ता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें