फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनील ग्रोवर से की हाथापाई तो कभी सेलिब्रिटीज को कराया घंटों इंतजार, ये हैं कपिल के 5 विवाद

Tue, 02 Apr 2019 03:22 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Kapil Sharma - फोटो : file photo
कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा (Kapil Sharma) की जिंदगी का सफर फर्श से अर्श का रहा है। 2 अप्रैल 1981 को अमृतसर में जन्में कपिल शर्मा साल 2013 में 'फोर्ब्स मैगजीन' की टॉप-100 हस्तियों की लिस्ट में शामिल थे। कपिल शर्मा एक अच्छे एक्टर और कॉमेडियन होने के साथ-साथ एक बेहतरीन गायक भी हैं। अपनी कॉमेडी से सभी को हंसाने वाले कपिल शर्मा की जिंदगी हमेशा विवादों में घिरी रही है। आज हम आपको कपिल शर्मा के 5 ऐसी विवाद बताने जा रहे हैं जिनकी वजह से उन्हें काफी नुकसान हुआ है। 
विज्ञापन

2 of 6
Kapil Sharma Sunil Grover - फोटो : file photo
कपिल शर्मा की जिंदगी में एक पल वो भी आया था जब वो अपनी सफलता को पचा नहीं पा रहे थे। जिस तेजी से वो ऊंचाई तक पहुंचे उतनी ही तेजी से उनके करियर ग्राफ में भी गिरावट हुई थी। कपिल का जो सबसे बड़ा विवाद रहा वह उनके ही दोस्त सुनील ग्रोवर के साथ रहा है। यह बात सभी जानते हैं कि ऑस्ट्रेलिया से वापस आते वक्त कपिल ने सुनील ग्रोवर के साथ प्लेन में हाथापाई की थी। लड़ाई की वजह से सुनील ग्रोवर, चंदन प्रभाकर, अली असगर सहित कई कलाकारों ने कपिल शर्मा का शो छोड़ दिया था। बाद में कपिल ने सुनील ग्रोवर से माफी भी मांगी लेकिन सुनील ने उनसे दूरी बनाए रखना ही उचित समझा।
विज्ञापन

3 of 6
कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
कपिल शर्मा पर ये आरोप कई बार लग चुका हैं कि उन्होंने अपने शो पर स्टार्स को घंटों-घंटों तक इंतजार कराया। फिल्म 'बादशाहो' की स्टार कास्ट बिना शूटिंग किए ही सेट पर से वापस इसलिए लौट गई थीं क्योंकि कपिल शर्मा सेट पर समय से नहीं पहुंचे थे। हालांकि बाद में कपिल ने बताया कि वो बीमार थे इसलिए वो नहीं पहुंच पाए। सिर्फ इतना ही नहीं खबरों के मुताबिक शाहरुख खान, अनुष्का शर्मा, अर्जुन कपूर और परेश रावल के साथ भी कपिल शर्मा शूटिंग कैंसिल कर चुके हैं। बात सिर्फ यही खत्म नहीं हुई। रिपोर्ट तो यह भी थी कपिल ने बिग बी तक को इंतजार करवाया था।

4 of 6
Kapil Sharma Ginni - फोटो : instagram
कपिल शर्मा और बीएमसी का विवाद उस वक्त सुर्खियों में आया था जब मुंबई में ऑफिस खोलने के लिए बीएमसी के अधिकारियों द्वारा 5 लाख की रिश्वत मांगने पर कपिल ने पीएम मोदी को ट्वीट किया था। ट्वीट में कपिल ने पीएम मोदी को व्यंग के लहजे में कहा था कि 5 साल में 15 करोड़ रुपए का आयकर भरने के बाद भी मुझसे 5 लाख की रिश्वत मांगी जा रही है। 
विज्ञापन

5 of 6
कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
कपिल शर्मा ने हमेशा ही खुद को एक आम आदमी की तरह पेश किया है। कपिल के जोक्स भी आम आदमी से जुड़े होते हैं, लेकिन एक बार कपिल ने अपने शो में गर्भवती महिला का मजाक उड़ाया था। कपिल के इस मजाक पर उनकी काफी आलोचना हुई थी। यहां तक की महाराष्ट्र के एक एनजीओ ने कपिल के खिलाफ मामला भी दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Priyanka and Kapil - फोटो : file photo
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और कपिल शर्मा की लड़ाई भी काफी पुरानी है। दरअसल, एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान कपिल प्रियंका से उस वक्त नाराज हो गए जब उन्हें 3 घंटे इंतजार करना पड़ा था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कपिल ने प्रियंका पर झल्लाते हुए फ्लोर पर अपने कान में लगा ईयरपीस फेंक दिया था। उसके बाद से ही प्रियंका और उनके बीच रिश्ते ठीक नहीं चल रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें