हितेन तेजवानी- गौरी प्रधान
एड फिल्म में हुई गौरी-हितेन की मुलाकात
साल1999 में हितेन एक ऐड फिल्म की शूटिंग के लिए बेंगलुरु जा रहे थे, तब एयरपोर्ट पर उन्होंने पहली बार गौरी प्रधान को देखा था। गौरी भी उस समय की उभरती हुई टीवी एक्ट्रेस थीं। दोनों के बीच औपचारिक मुलाकात हुई। इसके बाद वह फिर साल 2002 में एक साबुन का ऐड में मिले। ऐड के दौरान सेट पर गौरी एकदम शांत रहती और किताबें पढ़ती रहती थीं। गौरी को ऐसे देखकर हितेन की उनसे बात करने की हिम्मत भी नहीं होती थी, जबकि हितेन उनसे बात करना चाहते थे।