बिग बॉस का 13वां सीजन जमकर सुर्खियों में है। दर्शकों को न सिर्फ शो में लव ट्रायंगल पसंद आ रहे हैं बल्कि कंटेस्टेंट्स की लड़ाई को भी वो एन्जॉय कर रहे हैं। इसके साथ ही कंटेस्टेंट अपनी निजी जिंदगी को लेकर हर रोज कोई न कोई खुलासा कर रहे हैं। शो के 6वें दिन कोएना मित्रा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बड़ा खुलासा किया।