अमिताभ बच्चन का शो 'कौन बनेगा करोड़पति 11' टीवी के पॉपुलर टीवी शो में से एक है। टीआरपी लिस्ट में शो लगातार बढ़त बनाए हुए है और इस हफ्ते नंबर तीन की पोजिशन पर काबिज रहा। शुक्रवार को प्रसारित एपिसोड में मध्य प्रदेश के भोपाल के रहने वाले अरुण कुमार मिश्रा हॉट सीट पर पहुंचे। अरुण कुमार एक जूनियर हाई स्कूल में गणित और विज्ञान के शिक्षक हैं।
विज्ञापन
2 of 6
kbc 11
- फोटो : social media
सवाल: आमिर खान और सलमान खान अभिनीत इस फिल्म के शीर्षक से कौन सा शब्द गायब है, '...अपना अपना?'
जवाब: अंदाज
सवाल: इनमें से क्या एक प्रकार के कलम के साथ-साथ एक प्रकार की सजावटी संरचना भी है?
जवाब: फाउंटेन
विज्ञापन
3 of 6
kbc
- फोटो : social media
सवाल: इनमें से किस शब्द का अर्थ उर्दू में लोकतंत्र होता है?
जवाब: जम्हूरियत
सवाल: कंप्यूटर में Ctrl+P कीबोर्ड शॉर्टकट कमांड इनमें से क्या किया जाता है?
जवाब: प्रिंट
4 of 6
kbc 11
- फोटो : sony liv
सवाल: विटामिन सी का अन्य नाम क्या है?
जवाब: एस्कॉर्बिक एसिड
सवाल: इस फिल्म की पृष्ठभूमि इनमें से किस जगह पर आधारित है?
जवाब: परमाणु
विज्ञापन
5 of 6
kbc 10
- फोटो : sony
सवाल: चित्र में नजर आ रहे यह व्यक्ति किस शास्त्रीय नृत्य से जुड़े हैं?
जवाब: कथक
सवाल: करतारपुर का संबंध गुरु नानक के जीवन की इनमें से किस घटना के साथ है?
जवाब: मृत्यु
सवाल: इस वीडियो में अपनी पत्नी के साथ नजर आ रहे यह राजनेता किस निर्वाचन क्षेत्र से सांसद हैं?
जवाब: लद्दाख
इस सवाल तक अरुण कुमार मिश्रा की सभी लाइफलाइन खत्म हो चुकी थी। 80 हजार के इस सवाल का उन्होंने गलत जवाब मिजोरम बताया और वो केवल 10 हजार जीतने में कामयाब रहे। अपने इंट्रोडक्शन वीडियो में अरुण कुमार ने 7 करोड़ जीतने की ख्वाहिश जताई थी। उन्होंने कहा कि वो 7 करोड़ जीतकर एक स्कूल खोलना चाहते हैं।