फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss विनर शिल्पा शिंदे का फोटोशूट वीडियो हुआ वायरल, फैंस कर रहे ऐसे कमेंट्स

Sat, 10 Feb 2018 04:02 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
shilpa shinde
बिग बॉस 11 विनर शिल्पा शिंदे इन दिनों अपने फोटोशूट को लेकर चर्चा में हैं। शिल्पा का ये फोटोशूट फोटोग्राफर रोहित वर्मा ने किया है साथ में माया भी इन फोटोज में नजर आ रही हैं। इस फोटोशूट की वीडियो भी है जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है जिसे लेकर फैंस बहुत ही खुश हैं और कमेंट्स कर रहेे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
shilpa shinde
शिल्पा बिग बॉस 11  की  ट्रॉफी जीतने के बाद सातवें आसमान पर हैं और अब वह कुछ ज्यादा ही बिजी रहने लगी हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे उनके फोटोशूट पर उनके फैंस के कमेंट्स भी आ रहे हैं। बता दें कि बिग बॉस शो में साढ़े तीन महीने सधा हुआ गेम खेल शिल्पा ने अंत में ट्रॉफी अपने नाम की। 
विज्ञापन

3 of 5
Shilpa Shinde
शिल्पा शिंदे और फोटोग्राफर रोहित वर्मा के वीडियो को शिल्पा शिंदे बी नाम के एक इंस्टाग्राम अकाउंट पर यूजर ने शेयर किया है। शिल्पा वीडियो में पिंक कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं। वीडियो में शिल्पा और रोहित काफी खुश दिख रहे हैं। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर शिल्पा शिंदे की कुछ फोटोज भी शेयर की जा रही हैं।  

4 of 5
Shilpa Shinde
बता दें कि इस कड़ी में एक वीडियो शिल्पा शिंदे ने भी अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की है। जिसमें वह एक दम अलग लुक में नजर आ रही हैं। बिग बॉस सीजन 11 की कंटेस्टेंट शिल्पा शिंदे शो के दौरान टीवी अदाकारा हिना खान और प्रोड्यूसर विकास गुप्ता के साथ लड़ाई करते हुए भी नजर आ चुकी हैं। शिल्पा ने दर्शकों को शो के दौरान बहुत एंटरटेन किया और शो के विनर का खिताब भी जीता। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
shilpa shinde
बिग बॉस शो जीतने के बाद शिल्पा ने अपने दोस्तों को पार्टी भी दी थी और कई दिनों तक वह इन पार्टियों में ही बिजी रहीं। लेकिन शो के बाद बिग बॉस 11 की ही कंटेस्टेंट अर्शी खान ने भी एक पार्टी रखी थी जिसमें उन्होंने शिल्पा को भी बुलाया था लेकिन किसी कारण शिल्पा पार्टी में नहीं पहुंच सकीं। इस पार्टी में बिग बॉस शो के विकास गुप्ता, ज्योति कुमारी और आकाश डडलानी पहुंचे थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें