'गली ब्वॉय' फिल्म में टेलीविजन की पार्वती आकांक्षा पुरी जल्द ही नजर आएंगी। आकांक्षा बॉलीवुड के साथ-साथ टेलीविजन के कई सारे सीरियल्स में काम कर चुकी हैं। हाल ही में उन्होंने बताया कि किस तरह के लड़के से शादी करना चाहती हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
Akanksha Puri
आकांक्षा इन दिनों 'विघ्नहर्ता गणेश' सीरियल में पार्वती का किरदार निभा रही हैं। इस बीच जब उनसे पूछा गया कि वह अपने होने वाले जीवनसाथी में किन खूबियों को ढूंढती हैं तो उन्होंने ऐसी बात बताई जिसे जानकर आपको नाज होगा।
विज्ञापन
3 of 4
Akanksha Puri
आकांक्षा ने बताया - 'मेरा पूरा परिवार भगवान शिव में आस्था रखता है। मेरी मां हमेशा यही चाहती हैं कि मुझे भगवान शिव जैसा ही पति मिले। मैं नहीं जानती कि मेरी यह इच्छा पूरी होगी या फिर नहीं लेकिन इच्छा यही रखती हूं।'
आपको बता दें, सीरियल 'विघ्नहर्ता गणेश' को अभिमन्यु सिंह ने प्रोड्यूस किया है। जल्द ही सीरियल में दर्शकों को पार्वती और शिव की शादी देखने को मिलेगी। इसमें मलखान सिंह शिव का किरदार निभा रहे हैं तो वहीं उजैर बसर गणेश का रोल निभाते हुए दिखाई देंगे।