टेलीविजन का मशहूर और लोकप्रिय रियलिटी शो बिग बॉस हमेशा से ही अपने विवादों और लड़ाईॉ- झगड़ों को लेकर सुर्खियों में रहा है। शो के हर सीजन में दर्शकों को कई ऐसे विवाद देखने को मिले हैं, जो आज तक उन्हें याद हैं। हालांकि, शो में कई बार दर्शकों को लव स्टोरी और टूटे दिल की कहानी भी देखने को मिली है। शो के कई सीजन में कई कंटेस्टेट्स ने इस मंच के जरिए अपने टूटे रिश्ते को लेकर खुलकार बात की है। कई बार तो इन कंटेस्टेंट्स ने अपने ब्रेकअप को लेकर हैरान कर देने वाले खुलासे किए हैं। हाल ही में बिग बॉस के 15वें सीजन के कंटेस्टेंट करण कुंद्रा शो के बीते एपिसोड में अपने ब्रेकअप के बारे में खुलकार बात नजर करते आए थे। आइए जानते हैं कौन- कौन से कंटेस्टेंट अपने टूटे रिश्ते को लेकर शो में कर चुके हैं खुलासे-
एजाज खान
बिग बॉस 14 में बतौर कंटेस्टेंट नजर आए एजाज खान ने इस मंच पर अपने टूटे दिल का हाल बयां किया था। एक्टर ने बताया था कि उनकी शादी होने से करीब एक महीने पहले उनका रिश्ता टूट गया था।