फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg boss ott: अपने पार्टनर राकेश बापट पर गुस्सा हुईं शमिता शेट्टी, इस वजह से डायपर पहनने की दी सलाह

Sat, 21 Aug 2021 10:00 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बिग बॉस ओटीटी - फोटो : Voot
बिग बॉस ओटीटी को दो हफ्ते पूरे होने वाले हैं। रिएलिटी शो में पहले ही दिन से कुछ न कुछ धमाल देखने को मिल रहा है। इस बार सभी कंटेस्टेंट्स को जोड़ियों में रहना है। ऐसे में हर किसी की बस यही कोशिश है कि वो घर में अपना कनेक्शन बनाकर रखें। लेकिन बिग बॉस के शुरुआत में ही ये देखने को मिल रहा है कि अक्सर कनेक्शन आपस में ही भिड़ गए हैं। कई घरवालों के कनेक्शन टूटते हुए नजर आए तो वही शमिता शेट्टी भी राकेश बापट को सलाह देते हुए दिखीं।

शमिता को राकेश बापट की इस बात पर आया गुस्सा

दरअसल मेकर्स ने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में शमिता अपने पार्टनर राकेश बापट को टास्क से जुड़ी चीजे समझाती हुईं नजर आ रही हैं। शमिता ने कहा, ‘आपके और मेरे बीच कम्यूनिकेशन गैप है। मैं आपको ये समझाने की कोशिश कर रही हूं’। शमिता शेट्टी की इस बात का जवाब जैसे ही राकेश देने जाते हैं, शमिता उन्हें बीच में ही टोकती हुईं गुस्से से कहती हैं कि, ‘पहले तो टास्क के बीच में वॉशरूम जाना बंद करो।
विज्ञापन

2 of 5
बिग बॉस ओटीटी - फोटो : Voot
टास्क के बीच में नहीं जाना वॉशरूम

शमिता शेट्टी ने क्या कहा प्रोमो में उसे मेकर्स ने म्यूट कर दिया। लेकिन राकेश बापट ने बड़े ही प्यार से शमिता की बात का जवाब देते हुए कहा, ‘मैं अपने ब्लैडर को कंट्रोल नहीं कर सकता! यह मानव है, ये नैचर कॉल है’। उनकी इस बात का जवाब देते हुए शमिता ने पूछा, ‘तुम यहां पर सोने, खाने और वॉशरूम जाने आए हो? राकेश ने जवाब देते हुए कहा, ‘सभी जा रहे थे। जाना था तो नहीं जाऊंगा मैं’।
विज्ञापन

3 of 5
बिग बॉस ओटीटी - फोटो : Voot
डायपर पहनने की दी सलाह

शमिता शेट्टी ने राकेश बापट की इस बात का जवाब देते हुए कहा, ‘ संचालक के रूप में उनका इस तरह से टास्क को बीच में छोड़कर जाना सही नहीं थे। उन्हें थोड़ा सा कंट्रोल करना चाहिए था’। जब राकेश बापट ने अपनी बात दोहराई तो शमिता ने उन्हें डांटते हुए कहा। ‘मुझे नहीं पता आप डायपर पहन लो लेकिन टास्क के बीच में नहीं जाना है’।

4 of 5
राकेश बापट - फोटो : Social media
राकेश बापट ने दिया मजेदार जवाब

शमिता शेट्टी के गुस्से का जवाब राकेश बापट ने बड़े ही प्यार और मजाकिया अंदाज में दिया। राकेश बापट ने जवाब देते हुए कहा, ‘हां ये सही आइडिया है। काश उनके पास एक डायपर होता, मैं इसे पहनता। बिग बॉस, प्लीज मुझे डायपर भेजो।‘ बता दें कि शमिता शेट्टी का जहां बात-बात पर कई घरवालों से झगड़ा होता है तो वहीं दूसरी तरफ राकेश बापट एकदम शांत मिजाज के हैं और अब तक उनका किसी भी घरवाले से झगड़ा होते नहीं दिखाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राकेश बापट - फोटो : Social media
शमिता शेट्टी और राकेश बापट बने थे पहले बॉस

दरअसल पांचवे दिन घर में एक मजेदार स्टेच्यू टास्क खेला गया। इस टास्क में रिद्धिमा करण, अक्षरा प्रतीक और निशांत-मूस को बाकी के घरवालों को हिलाने की कोशिश करनी थी। घर में इस दौरान काफी हंगामा भी हुआ लेकिन आखिरकार राकेश बापट ये टास्क जीत गए और उन्हें घर का बॉस मैन बना दिया गया था। इस चीज का फायदा उनकी पार्टनर शमिता शेट्टी को भी मिला।
 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें