फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss Ott: रिद्धि डोगरा से तलाक और पिता के जाने के बाद टूट गए थे राकेश बापट, शमिता शेट्टी के सामने खोली निजी जिंदगी

Fri, 27 Aug 2021 08:10 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
राकेश बापट - फोटो : Social media
शमिता शेट्टी और राकेश बापट की जोड़ी की इन दिनों बिग बॉस के घर में खूब चर्चा हो रही है। ये दोनों शो की शुरुआत से एक-दूसरे के साथ हैं। जहां अधिकतर घर वालों ने अपने कनेक्शन बदल दिए तो वही ये दोनों एक-दूसरे के साथ कनेक्शन के रूप में जुड़े रहे। बिग बॉस ओटीटी में इन दोनों के बीच बीतते दिनों के साथ करीबी देखने को मिल रही है। हाल ही में राकेश बापट की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी जहां वो सुबह-सुबह शमिता शेट्टी को बहुत ही प्यार से उठा रहे हैं। इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर लोगों ने खूब पसंद किया था।

शमिता शेट्टी के साथ राकेश ने दिल का हाल किया बयां

राकेश बापट ने बिग बॉस के घर में हाल ही में शमिता शेट्टी के प्रति अपनी फीलिंग्स जाहिर की। सिर्फ इतना ही नहीं राकेश बापट ने शमिता शेट्टी के साथ अपने सभी मतभेदों को दूर करते हुए अपनी निजी जिंदगी से लेकर अपने मानसिक तनाव और साथ ही अपने तलाक के बाद जिंदगी का उसपर कैसा असर हुआ इस बारे में साझा किया। साथ ही राकेश ने ये भी बताया कि उन्होंने बचपन से ही बहुत बुरा दौर देखा है। दोनों ने शो में एक मजबूत रिश्ता बनाया।
विज्ञापन

2 of 5
राकेश बापट के साथ रिद्धि डोगरा - फोटो : फाइल
दो हफ्ते तक नहीं सोया था

राकेश बापट शमिता शेट्टी को अपने दिल का हाल बयां करते हुए नजर आए। गार्डन एरिया में बैठे राकेश ने शामिता को बताया कि अपने पिता को खोने और रिद्धि डोगरा से तलाक होने का उनकी जिंदगी पर कितना गहरा प्रभाव पड़ा। राकेश ने कहा, ‘उन्हें एंजाइटी इशू है और वो दो हफ्तों तक लगातार बिना सोए रहे थे। उनकी बहन और मां को उनकी बहुत चिंता थी। मैं एकदम टूटने की कगार पर था’।
विज्ञापन

3 of 5
बिग बॉस ओटीटी - फोटो : Voot
बढ़ रही है नजदीकियां

कनेक्शन टास्क के बाद जबसे शमिता शेट्टी ने दोबारा राकेश बापट को चुना है तबसे बिग बॉस के घर में इनके रिश्ते का एक अलग रूप देखने को मिल रहा है। राकेश ने शमिता शेट्टी से मिले हार्ट के बाद अपनी खुशी जताते हुए कहा था, ‘एक कनेक्शन बनना शुरू हुआ है हमारा। आज अभी हम इस लेवल पर पहुंच गए हैं जहां हम हर चीज को परिपक्वता के साथ देखते हैं। हम एक दूसरे को समझते हैं। तुम्हारे साथ एक अपनापन है। हम अब उस स्तर पर हैं जहां हम चीजों को समझते हैं और एक-दूसरे को समझते हैं’।

4 of 5
बिग बॉस ओटीटी - फोटो : Voot
राकेश बापट को डांट लगाती भी दिखी शमिता

शमिता शेट्टी ने जब राज कुंद्रा मामले के बाद बिग बॉस ओटीटी में कदम रखा था तो लोगों ये बिलकुल पसंद नहीं आया था, यहां तक कि उन्हें दोबारा शो में लाने के लिए मेकर्स को काफी ट्रोल किया गया। लेकिन इन सभी बातों पर ध्यान न देते हुए शमिता शेट्टी ने न सिर्फ राकेश बापट के साथ एक मजबूत  कनेक्शन बनाए रखा, बल्कि वक्त-वक्त पर ये दोनों एक-दूसरे के लिए खड़े रहे। शमिता बड़े ही प्यार से राकेश पर गुस्सा करती भी नजर आईं और समझाती भी तो वहीं राकेश भी उनकी बातों को ध्यान से सुनते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राकेश बापट - फोटो : Social media
सोशल मीडिया पर लोगों ने पूछा ये सवाल

दर्शकों का दावा है कि शमिता शेट्टी और राकेश के बीच बिग बॉस में नजदीकियां बढ़ रही है। हालांकि शुरुआत से ही एक-दूसरे के साथ जुड़े रहने के कारण लोग इन दोनों को बहुत पसंद कर रहे हैं। इन दोनों की बढ़ती दोस्ती दर्शकों को भी खूब भा रही है और यही वजह है कि राकेश बापट से कई लोग ये सवाल कर रहे हैं कि वो क्या बिग बॉस के घर से शमिता से शादी करके निकलेंगे?
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें