फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss Ott: मुस्कान जट्टाना हैं इस सीजन की सबसे विवादित प्रतियोगी, इन विवादों से जुड़ा है नाम

Tue, 10 Aug 2021 10:51 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मुस्कान जट्टाना - फोटो : Instagram
जिस शो का हर किसी को इंतजार था वो फाइनली अब दर्शकों के सामने आ चुका है। हालांकि हर साल ये शो टेलीविजन पर प्रसारित होता है लेकिन इस बार बिग बॉस ओटीटी पर प्रसारित हो रहा है। रविवार को इस शो का आगाज बड़े ही शानदार तरह से करण जौहर ने किया। जहां इस शो में भाग लेने वाले 13 कंटेस्टेंट स्टेज पर नजर आए। एक-एक करके करण जौहर ने सबसे दर्शकों को मिलवाया। लेकिन इस बार के जो सबसे चर्चित कंटेस्टेंट सितारे हैं वो हैं शमिता शेट्टी और मुस्कान जट्टाना।

कौन है मुस्कान जट्टाना

शमिता शेट्टी ने राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी के चल रहे विवाद के बीच इस शो में एंट्री ली इसलिए उन्हें शो की सबसे विवादित कंटेस्टेंट कहा जा रहा है। लेकिन शमिता के अलावा एक और कंटेस्टेंट हैं जो सुर्खियों में छाई हुई हैं, जिनका विवादों से गहरा नाता है और सोशल मीडिया पर इस प्रतियोगी की सबसे अधिक चर्चा हो रही है। वो कंटेस्टेंट हैं मुस्कान जट्टाना उर्फ मूस जट्टाना।  
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
मुस्कान जट्टाना - फोटो : Instagram
बिग बॉस की सबसे छोटी प्रतियोगी हैं मुस्कान जट्टाना

बता दें कि इस बार बिग बॉस के घर में एंट्री लेने वाली मुस्कान जट्टाना सबसे छोटी कंटेस्टेंट हैं। मूस जट्टाना का असली नाम मुस्कान जट्टाना है और वह पेशे से एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। मुस्कान जट्टाना ने भी इस बार बिग बॉस में हिस्सा लिया है। उन्होने करण जौहर के सामने स्टेज पर निशांत भट्ट और प्रतीक सहजपाल को जोड़ी के रूप में चुना था, लेकिन आखिरकार उनकी जोड़ी निशांत भट्ट के साथ बनी। बता दें कि मुस्कान जट्टाना का नाम कई विवादों से जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन

3 of 5
मुस्कान जट्टाना - फोटो : Instagram
विवादित वीडियो को लेकर चर्चा में रहती हैं मुस्कान

मुस्कान उर्फ मूस जट्टाना अक्सर सोशल मीडिया पर अपने वीडियो को लेकर चर्चा में रहती हैं। उनकी कई ऐसी वीडियो हैं जिन्हें लेकर सोशल मीडिया पर बहुत बवाल मचा है। 20 साल की मुस्कान जट्टाना चंडीगढ़ और मोहाली से ताल्लुक रखती हैं। उन्होने अपनी पढ़ाई  मेलबर्न (ऑस्ट्रेलिया) से पूरी की है।

4 of 5
मुस्कान जट्टाना - फोटो : Instagram
लैंगिक समानता को लेकर किए कई पोस्ट

सोशल मीडिया पर मुस्कान ऑस्ट्रेलियन-पंजाबी इंफ्लुएंसर के रूप में बहुत अधिक लोकप्रिय हैं। सोशल मीडिया पर उनकी एक अच्छी खासी प्रशंसकों की लिस्ट है। उनका इंस्टा बायो भी सबका ध्यान अपनी तरफ आकर्षित करता है। अपने बायो में उन्होने लिखा कि, ‘अभी तो और जलील होना बाकी है’। बता दें कि मूसा ने बहुत ही कम उम्र में महिलाओं और युवाओं के लिए भी काम किया है और वो ऑस्ट्रेलियन दक्षिण एशियाई केंद्र की ब्रांड एंबेसडर हैं। मुस्कान जट्टाना अक्सर अपने सोशल मीडिया पर लैंगिक समानता को लेकर कई पोस्ट साझा करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मुस्कान जट्टाना - फोटो : Instagram
न्यूड वीडियो बनाने को लेकर भी चर्चा में रही 

कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये कहा गया कि मुस्कान जट्टाना वेबसाइट पर लाइव न्यूड सेशन कर चुकी हैं। खैर अब देखना ये दिलचस्प होगा कि वो शो के अंदर किन-किन मुद्दों को उठाती हैं और क्या अपनी असल जिंदगी की तरह ही वो इस शो में भी चर्चा में रहकर गेम में आगे तक जाती हैं या नहीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें