फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss ott: दिव्या अग्रवाल के समर्थन में उतरे प्रशंसक, करण जौहर को बताया सबसे खराब होस्ट

Mon, 23 Aug 2021 10:46 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
बिग बॉस ओटीटी - फोटो : Voot
बिग बॉस ओटीटी में करण जौहर के साथ संडे का वार कुछ कंटेस्टेंट्स के लिए अच्छा रहा तो वहीं कुछ कंटेस्टेंट को जमकर उन्होंने लताड़ लगाई। एक तरफ जहां जीशान खान को उनके बयान की वजह से करण जौहर ने खरी खोटी सुनाई तो वही इस संडे उनके निशाने पर रही दिव्या अग्रवाल। जहां बिग बॉस के घर में हर कंटेस्टेंट एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए नजर आ रहा है तो वही तीन हफ्तों में ही दिव्या अग्रवाल ने घर में अपने बर्ताव और अपनी राय से दर्शकों का खूब दिल जीता है। फैंस उनका जमकर समर्थन कर रहे हैं।

करण जौहर को बताया भेदभावी

दरअसल अक्षरा सिंह और जीशान के बीच हुई लड़ाई के बाद जब करण जौहर ने जीशान की क्लास लगाई तो उनकी कनेक्शन दिव्या अग्रवाल ने सामने आकर उनका समर्थन किया। सोशल मीडिया पर भी लोगों ने शो के मेजबान करण जौहर की खूब आलोचना की और उन्हें भेदभावी बताते हुए ट्रोल किया। लोगों ने कहा की एक सच्चे होस्ट की जिम्मेदारी को करण अच्छे से नहीं निभा रहे। दूसरी तरफ दिव्या के इस स्टैंड के लिए सोशल मीडिया पर उनकी खूब वाहावाही हो रही है।
विज्ञापन

2 of 6
बिग बॉस ओटीटी - फोटो : voot
दिव्या अग्रवाल की इस बात से खफा हुए करण

करण जौहर इस हफ्ते दिव्या अग्रवाल को काफी फटकार लगाते हुए नजर आए। दरअसल शो में दिव्या अग्रवाल ये कहती हुई नजर आईं कि अगर उनकी उनके किसी दोस्त के साथ गलतफहमी होती है तो वो उसे क्लियर करेंगी इसमें न तो करण जौहर और न ही सलमान खान उनकी सोच बदल सकते हैं। इसके साथ ही घर के अंदर दिव्या अग्रवाल ने कई बार कहा कि वो करण जौहर को शो से नॉमिनेट करना चाहती हैं। ये बात करण जौहर को बिलकुल पसंद नहीं आई और उन्होंने दिव्या अग्रवाल को संडे के वार में खूब खरी-खोटी सुनाई।
विज्ञापन

3 of 6
बिग बॉस ओटीटी - फोटो : voot
करण ने कहा ऊंची आवाज में बात मत करना

करण जौहर ने दिव्या को फटकार लगाते हुए कहा, ‘दिव्या आप मुझे शो से नॉमिनेट करना चाहती हैं, लेकिन आप कंटेस्टेंट हैं और मैं होस्ट, इसलिए आप ऐसा नहीं कर सकती’। इसके बाद दिव्या अग्रवाल और करण जौहर के बीच बहस बाजी देखने को मिली, जहां बातचीत के दौरान दिव्या अग्रवाल की आवाज तेज हो गई। इस बात पर करण ने उनसे कहा, ‘दिव्या मेरे साथ इस टोन का इस्तेमाल मत करना, मुझसे इस तरह से बात मत करना’। जिसके बाद दिव्या अग्रवाल ने उनसे माफी मांगी।

4 of 6
दिव्या अग्रवाल - फोटो : Instagram
सोशल मीडिया पर प्रशंसकों ने किया दिव्या का समर्थन

करण जौहर और दिव्या अग्रवाल के बीच हुई बहस के बाद सोशल मीडिया पर लोग दिव्या के समर्थन में उतर गए और उन्होंने ‘'We Stand By Divya' का ट्रेंड शुरू कर दिया। दिव्या द्वारा दी गई राय का समर्थन करते हुए लोगों ने करण जौहर की जमकर आलोचना की और साथ ही उन्हें शमिता का समर्थन करने के लिए भेदभावी बताया।
 
विज्ञापन

5 of 6
बिग बॉस ओटीटी - फोटो : voot
ट्रेंड हुईं दिव्या अग्रवाल
 
एक यूजर ने लिखा, ‘कोई फर्क नहीं पड़ता लोग उन्हें कितना पीछे खीचने की कोशिश करते हैं, हमारी क्वीन हमेशा शाइन करती है’। दूसरे यूजर ने लिखा, ‘करण जौहर खुद को एक सेफ खिलाड़ी बता रहे हैं,जबकि ऐसा नहीं है। मैंने अब तक इतना बुरा होस्ट नहीं देखा है। काश सलमान खान इस सीजन को होस्ट करते। ये पता नहीं हमेशा दिव्या को ही टार्गेट क्यों बनाते हैं? अन्य यूजर ने लिखा, ‘हेटर्स कहेंगे ये फॉटोशॉप है, लेकिन वीकेंड के वार के बाद करण जौहर को अपनी दोस्त शमिता को ट्रॉफी दे देनी चाहिए’।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सुयश राय, करण जौहर - फोटो : Social Media
सुयश राय ने भी की करण जौहर की आलोचना

एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट और अभिनेता सुयश राय ने भी करण जौहर की आलोचना करते हुए लिखा, ‘आज के एपिसोड में जी के साथ जो हुआ उसे देखकर बुरा लगा। उसने कुछ भी गलत नहीं किया। आज जैसे उसे ट्रीट किया गया, माफ कीजिएगा कोई भी उनकी ऐसी फालतू बातों को नहीं सुनेगा। हर स्थिति को संभालने का एक तरीका होता है, सिर्फ होस्ट बनना गेम नहीं हैं आपको अपनी पोस्ट के साथ न्याय भी करना होता है’।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें