फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss OTT: घर में 'झगड़े' के बीच दिव्या ने बताया पिता को खोने का दर्द, बोलीं- मानसिक शांति के लिए...

Tue, 24 Aug 2021 12:59 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
दिव्या अग्रवाल - फोटो : instagram
बिग बॉस के घर में अक्सर हम कई रिश्ते बनते बिगड़ते देखते हैं। कोई इस घर में आने के बाद काफी स्ट्रॉंग हो जाता है तो कोई गुस्से में अपना आपा खो देता है। इस साल बिग बॉस ओटीटी के घर में भी हमने कनेक्शन बनते और बिगड़ते देखे। जहां दिव्या अग्रवाल को शुरुआत में कोई पार्टनर नहीं मिला और वो पहले ही हफ्ते में नॉमिनेशन में आ गईं तो वही अब हम उन्हें सबसे मजबूत कंटेस्टेंट के रूप में उभरते हुए देख रहे हैं। घर में उनका नया कनेक्शन जीशान के साथ बना है। दिव्या अग्रवाल अपने लिए और अपने पार्टनर के लिए घर में खड़ी हुईं नजर आईं जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

छलका दिव्या अग्रवाल का दर्द

बीते हफ्ते हमने शो में देखा कि संडे के वार में करण जौहर के निशाने पर अगर कोई सबसे ज्यादा रहा तो वो थीं दिव्या अग्रवाल और उनके पार्टनर जीशान। करण जौहर का इस तरह से दिव्या अग्रवाल को फटकार लगाई तो ये उनके प्रशंसकों को बिलकुल पसंद नहीं आया और सोशल मीडिया पर लोगों ने उनकी क्लास लगा दी। अब इस शो का एक और क्लिप सामने आया है जिसमें दिव्या अग्रवाल का सब्र का बांध टूटता हुआ नजर आ रहा है और अपने पिता को खोने का दर्द छलक गया।
विज्ञापन

2 of 5
दिव्या अग्रवाल - फोटो : instagram
दिव्या ने कहा मानसिक शांति चाहती हूं

दिव्या अग्रवाल ने बताया कि कैसे घर में सब अचानक ही उनके खिलाफ हो गए हैं और उन्होंने कुछ समय पहले ही अपने पिता को खोया है और वो अब मानसिक रूप से शांति चाहती हैं। दिव्या अग्रवाल ने कहा, ‘बीते वीकेंड के बाद जो हुआ है उसकी वजह से पूरा घर उनके खिलाफ हो गया है और अब मैं खुद की मानसिक शांति चाहती हूं, क्योंकि जबसे मेरे पिता का निधन हुआ है मेरी भी दिमागी शांति की बहुत बैंड बजी हुई है’।
विज्ञापन

3 of 5
दिव्या अग्रवाल - फोटो : instagram
मैं हर महिला के लिए नहीं लड़ सकती

दिव्या अग्रवाल ने आगे कहा, ‘मैं लगातार हर महिला के लिए नहीं लड़ सकती, जब मैं खुद अपने आपसे लड़ रही हूं। जीशान मेरा कनेक्शन हैं उन्हें जितने प्यार से मैं ये चीजे समझा सकती हूं मैंने पूरी कोशिश की है और ये किसी को भड़काने के चक्कर में नहीं था, अक्षरा के पास जाकर मैंने बात भी की और वो मेरी दोस्त हैं, जो भी पिछला कुछ हुआ उसके लिए मैंने उनसे माफी भी मांगी है और बताया कि मैंने ऐसा कुछ नहीं कहा है’।

4 of 5
दिव्या अग्रवाल - फोटो : instagram
पहले खुद की सुरक्षा करना चाहती हूं

दिव्या अग्रवाल ने आगे बात करते हुए कहा, ‘मैंने जीशान को समझाया उन्होंने यहां पर आकर सॉरी बोला और उसके बाद भी वो अक्षरा के लिए बोल रहे थे तो मैंने उन्हें सिर्फ इतना कहा जीशान जहां तुम गलत थे तुमने सॉरी बोल दिया है, जहां अक्षरा गलत थीं उन्हें बिग बॉस ने बता दिया, यही हमारी जीत है’। इस पर करण ने उन्हें कहा, ‘देखिए दिव्या आपकी अपनी राय है, जैसा आपने कहा कि आप सबके साथ लड़ नहीं सकती, आपका कनेक्शन है तो आप हर किसी की लड़ाई नहीं लड़ सकती क्योंकि आप खुद लड़ रही हैं’। दिव्या ने जवाब देते हुए कहा, ‘पहले खुद की सुरक्षा करना चाहती हूं तभी दूसरों की कर पाऊंगी’।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बिग बॉस ओटीटी - फोटो : Voot
सोशल मीडिया पर प्रशंसकों ने किया दिव्या का समर्थन

संडे के वार में करण जौहर और दिव्या अग्रवाल के बीच हुई बहस के बाद सोशल मीडिया पर लोग दिव्या के समर्थन में उतर गए थे और उन्होंने ‘'We Stand By Divya' का ट्रेंड शुरू कर दिया था। दिव्या द्वारा दी गई राय का समर्थन करते हुए लोगों ने करण जौहर की जमकर आलोचना की और साथ ही उन्हें शमिता का समर्थन करने के लिए भेदभावी बताया था।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें