फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss ott: पंजाबी कुड़ी और देसी मुंडा बनकर घर पहुंचे शहनाज गिल सिद्धार्थ शुक्ला, फैंस ने कहा- शादीशुदा कपल

Mon, 16 Aug 2021 08:12 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सिड्नाज - फोटो : Social Media
बिग बॉस के घर में एक बार फिर से सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल धमाल मचाने  आ रहे हैं। टेलीविजन का ये शो पिछले हफ्ते रविवार को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ऑन एयर हुआ था। शो की मेजबानी इस बार सलमान बल्कि करण जौहर कर रहे हैं। हालांकि इस शो से लोगों को काफी उम्मीदे थीं। एक हफ्ते में बिग बॉस के घर में काफी कुछ ड्रामा भी देखने को मिला, लेकिन इन सबके बावजूद दर्शकों को ये शो अपनी तरफ खींचने में सफल नहीं हुआ। अब अपने इस शो को टीआरपी लिस्ट में लाने के लिए मेकर्स ने सिड्नाज की जोड़ी को शो पर बुलाया।

सिड्नाज पहुंचे बिग बॉस के घर

बिग बॉस 13 में शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। सीजन तो खत्म हो गया लेकिन दर्शकों का इस जोड़ी के लिए प्यार कभी कम नहीं हुआ। सोशल मीडिया पर भी ये दोनों जब भी साथ आते हैं तुरंत ही ट्रेंड करने लगते हैं। हालांकि इससे पहले भी सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की जोड़ी प्रशंसकों को देखने को मिली है। लेकिन बिग बॉस 13 के बाद एक बार फिर से इनकी जोड़ी घर में लौट रही है।
विज्ञापन

2 of 5
सिड्नाज - फोटो : Social Media
पंजाबी मुंडा देसी कुड़ी बनकर पहुंचे बिग बॉस के घर

बिग बॉस के घर में एंट्री करने से पहले की इनकी पहली झलक लोगों के सामने आ गई है और देखते ही देखते ये दोनों सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। इनकी तस्वीर देखने के बाद प्रशंसक खुद को तारीफ करने से रोक नहीं पा रहे हैं। गुलाबी सूट, नारंगी चुन्नी, कानों में बड़े-बड़े झुमके, हाथों में चूड़ियां पहने एकदम पंजाबी लुक में शहनाज गिल ने सबका दिल जीत लिया तो वही सिद्धार्थ शुक्ला ने भी ब्लैक कुर्ता, ब्लैक पैंट के साथ ऑलिव ग्रीन जैकेट से स्टाइल में चार चांद लगा दिए।
विज्ञापन

3 of 5
सिड्नाज - फोटो : Social Media
सोशल मीडिया पर लोगों ने कहा शादीशुदा

इन दोनों की बिग बॉस के घर में जाने से पहले की झलक देखने के बाद प्रशंसक खुद को इन दोनों की तारीफ करने से रोक नहीं पाए। सोशल मीडिया पर तो लोगों ने उन्हें शादी-शुदा कपल तक बना दिया। एक यूजर ने लिखा, ‘शादी के बाद रिसेप्शन वाली फीलिंग आ रही है’। तो वाहों दूसरे यूजर ने लिखा, ‘नई शादी-शुदा जोड़ी।

4 of 5
सिड्नाज - फोटो : Social Media
लोगों ने ट्रेंड किया बॉस जोड़ी सिड्नाज

सोशल मीडिया पर सिर्फ इन दोनों को मैरिड कपल के तौर पर ट्रेंड नहीं किया गया, बल्कि बॉस जोड़ी सिड्नाज भी खूब ट्रेंड हुआ। एक यूजर ने कमेन्ट करते हुए लिखा, ‘पावरफुल कपल’ क्या लुक है #बॉसजोड़ीसिड्नाज’। तो वही दूसरे यूजर ने लिखा, ‘कमाल लग रहे हो’। एक यूजर ने लिखा, ‘पिक्चर में ये हाल है तो एपिसोड देखकर क्या होगा’।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सिड्नाज - फोटो : Social Media
शहनाज गिल का लुक देख लोगों को आई बिग बॉस 13 की याद

शहनाज गिल के लुक को देखने के बाद लोगों को उनकी बिग बॉस 13 की एंट्री याद आ गई। जब बिग बॉस 13 में शहनाज गिल आईं तो वो सलमान खान के साथ पूरी तरह से पंजाबी लुक में दिखी थीं। उनके साधारण अंदाज को लोगों ने काफी पसंद किया था। लेकिन जब घर में उनकी और सिद्धार्थ की जोड़ी बनी तो बस सोशल मीडिया पर उनके चाहने वालों की लिस्ट दोगुनी हो गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें