अक्षरा सिंह
- फोटो : Instagram
करण जौहर को कहा पक्षपाती
एक महिला ने जब अक्षरा से ये पूछा कि क्या उन्हें लगता है करण जौहर पक्षपाती हैं तो अक्षरा सिंह ने उनकी बात का जवाब देते हुए कहा, ‘बायस्ड हैं, बायस्ड हैं और जो ये निर्णय लिए गए हैं वो बायस्ड ही है’। अक्षरा ने आगे कहा, ‘मैंने अक्सर वीकेंड के वार में देखा है सबसे ज्यादा एक्स्पोजर शमिता शेट्टी को मिलता था। उनका जो बर्ताव था उसे देखकर ही लगता था ये जो चार लोग हैं वो अंत तक जाने वाले हैं। जिस तरह से उन्हें सबसे ऊपर रखा जाता था। जब मैं बाहर आई तो मैंने देखा शमिता जी का एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें वो कह रही थीं मेरी स्ट्रेटेजी अंत तक रहने की है’।