फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss OTT: घर से बेघर हुए अक्षरा सिंह और मिलिंद गाबा, फैंस ने शो को कहा 'बायस्ड'

Tue, 07 Sep 2021 03:23 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मिलिंद गाबा, अक्षरा सिंह - फोटो : instagram
बिग बॉस ओटीटी (Bigg Boss OTT) में हर रोज कुछ नया देखने को मिलता है। बीते रोज प्रसारित हुए सनडे का वार की शुरुआत करण जौहर ने सिद्धार्थ शुक्ला को श्रद्धांजलि देते हुए की। करण जौहर ने घरवालों से बात की और जनता के सवाल उनतक पहुंचाए। इसी बीच शो से भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह और मिलिंद गाबा एलिमिनेट हो गए। दोनों के घर से बेघर होने से फैंस नाखुश दिखे और सोशल मीडिया पर शो को बायस्ड कहा।

करण जौहर ने लगाई अक्षरा सिंह को फटकार
करण जौहर ने नेहा भसीन की बॉ़डी शेमिंग के लिए अक्षरा सिंह को फटकार भी लगाई थी। पिछले पूरे हफ्ते अक्षरा सिंह-नेहा भसीन के बीच काफी टकराव हुआ था। इस दौरान अक्षरा ने नेहा को अपशब्द भी कहे थे। हालांकि मिलिंद गाबा और अक्षरा के एलिमिनेशन से फैंस नाखुश नजर आ रहे हैं।
 
विज्ञापन

2 of 5
मिलिंद गाबा, अक्षरा सिंह - फोटो : instagram
दिव्या अग्रवाल हुईं सेफ
बता दें मिलिंद गाबा और अक्षरा सिंह के घर से बेघर होने के बाद एलिमिनेशन के लिए नॉमिनेटेड दिव्या अग्रवाल इस हफ्ते सेफ हो गई हैं। जीशान खान के जाने के बाद उनका कनेक्शन फिलहाल किसी से नहीं बन पाया है।
विज्ञापन

3 of 5
मिलिंद गाबा - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें, नेहा भसीन की भी सोशल मीडिया पर मिलिंद गाबा को छोड़ने के लिए खूब आलोचना की गई थी। हालांकि अक्षरा और मिलिंद गाबा के प्रशंसकों ने इसे सकारात्मक रूप में लिया और वो इस बात से काफी खुश हुए कि मिलिंद गाबा और अक्षरा का घर में नया कनेक्शन बना। बता दें कि कई प्रशंसकों को ऐसा लगता था कि नेहा के साथ रहकर मिलिंद गाबा अपना गेम ढंग से नहीं खेल पा रहे थे और अब अक्षरा और मिलिंद शो से बाहर हो गए हैं।

4 of 5
अक्षरा सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम
शो से अब तक उर्फी जावेद, रिद्धिमा पंडित, करण नाथ और जीशान खान एलिमिनेट हो चुके हैं। अक्षरा सिंह शो से बाहर होकर काफी भावुक नजर आईं और उन्होंने नेहा भसीन से माफी भी मांगी। नेहा ने भी उन्हें गले से लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शो में अब दो हफ्ते बचे हैं। मूस जट्टाना, निशांत भट्ट, दिव्या अग्रवाल, शमिता शेट्टी, नेहा भसीन, राकेश बापत और प्रतीक सहजपाल ही घर के अंदर बचे हुए हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें