फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss Ott: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने शमिता शेट्टी की उम्र का उड़ाया मजाक, 'मौसी' कहकर किया संबोधित

Fri, 13 Aug 2021 10:55 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शमिता शेट्टी और अक्षरा सिंह - फोटो : Social media
पहले ही दिन से बिग बॉस के घर में काफी गरमा गर्मी देखने को मिल रही है। सीजन की शुरुआत में ही शमिता शेट्टी का प्रतीक सहजपाल और उनकी पार्टनर भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह से खाने को लेकर झगड़ा दिखा तो वही आए दिन कंटेस्टेंट्स का किसी न किसी वजह से झगड़ा देखने को मिल रहा है। अक्षरा और शमिता की घर में हुई लड़ाई के बाद अक्षरा सिंह शमिता शेट्टी की उर्फी जावेद के साथ मिलकर बुराई करती हुईं दिखीं और साथ ही उन्होने उनकी उम्र को लेकर भी नेशनल टेलीविजन पर मजाक उड़ाया।

अक्षरा ने शमिता को बुलाया मौसी
अक्षरा सिंह शमिता शेट्टी को शुरुआत से ही पसंद नहीं करती हैं ये शो में साफ-साफ देखने को मिल रहा है। ऐसे में एक एपिसोड में अक्षरा सिंह उर्फी जावेद के साथ आपस में बातचीत कर रही हैं और शमिता शेट्टी को मौसी कहकर बुला रही हैं। अक्षरा ने उर्फी से बातचीत करते हुए ये भी कहा कि उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि शमिता शेट्टी 42-43 साल की हैं और इंडस्ट्री में इतनी पुरानी हैं।
विज्ञापन

2 of 5
शमिता शेट्टी और अक्षरा सिंह - फोटो : Social media
अक्षरा ने कहा मेरी मां की उम्र की हैं शमिता

अक्षरा सिंह ने न सिर्फ उन्हें मौसी कहकर संबोधित किया बल्कि वो शमिता शेट्टी की उम्र को लेकर भी शेमिंग करती हुईं देखी गईं। भोजपुरी कलाकार अक्षरा सिंह शो में शमिता की उम्र को लेकर शेमिंग के साथ-साथ ये कहती हुईं दिखी कि शमिता उनकी मां कि उम्र की हैं। इसके बाद ये दोनों जोर-जोर से हंसने लगे और उन्हें मौसी बुलाने लगे।
विज्ञापन

3 of 5
शमिता शेट्टी और अक्षरा सिंह - फोटो : Social media
दूसरे सदस्यों पर हावी होने का लगाया आरोप

पिछले दिनों घर में हुए एक टास्क में अक्षरा ने शमिता पर खुद को हाई-फाई दिखाने और घर के अन्य सदस्यों पर हावी होने का आरोप लगाया था। अक्षरा ने कहा था कि शमिता घर की हर चीज पर नजर रखती हैं वो अक्सर दूसरों पर हावी होने की कोशिश करती हैं। अक्षरा की बात सुनकर उर्फी जावेद भी उनकी हां में हां मिलाती हुईं नजर आती हैं और कहती हैं कि शमिता हर चीज को अपने हिसाब से चलाने की कोशिश करती हैं।

4 of 5
अक्षरा सिंह, उर्फी जावेद - फोटो : Instagram
उर्फी की बात सुनकर हैरान हुईं अक्षरा

उर्फी जावेद आगे बात करते हुए अक्षरा के सामने जैसे ही ये कहती हैं कि शमिता पहले भी बिग बॉस का हिस्सा रह चुकी हैं वो तुरंत ही हैरान हो जाती हैं। दरअसल उर्फी जावेद अक्षरा से बात करते हुए कहती हैं अपने सीजन में हारकर गईं, क्या कर लिया। अपना सीजन जीत नहीं पाई हमें डिक्टेट करने की कोशिश करती है। अक्षरा को ये जानकर ताज्जुब होता है कि शमिता शेट्टी इससे पहले भी बिग बॉस का हिस्सा रह चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शमिता शेट्टी - फोटो : Instagram
साल 2009 में शमिता ने लिया था बिग बॉस में हिस्सा
बता दें कि शमिता शेट्टी ने साल 2009 में बिग बॉस में हिस्सा लिया था। लेकिन अपनी बहन शिल्पा शेट्टी की शादी में शामिल होने के लिए वो 34वें दिन ही घर से निकल गईं थीं। कई सालों के बाद जब वो बिग बॉस ओटीटी में नजर आईं तो उन्हें सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया। हालांकि जबसे वो घर में आईं हैं तबसे उनका किसी न किसी कंटेस्टेंट से झगड़ा हो रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें