निक्की तंबोली अपनी गाड़ी की पूजा करते हुए
- फोटो : Instagram
निक्की तंबोली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई सारी तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह अपनी लग्जरी गाड़ी लेने की खुशी में केक काटती हुई नजर आ रही हैं। इसके साथ ही वह अपनी गाड़ी की पूजा कर रही हैं और साथ में उनके पापा नजर आ रहे हैं। इसके साथ निक्की ने कैप्शन में अपने पापा का शुक्रिया अदा किया है। निक्की ने लिखा, ‘मुझे हमेशा ऊपर उठाने के लिए और कभी झुकने न देने के लिए आपकी शुक्रगुजार हूं। मैं हमेशा आपकी लिटिल गर्ल रहूंगी।’