फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top 5 Serials Updates: हसमुख ने दिया अनुपमा का साथ..करण से मिली प्रीता, पढ़िए आज का डेली अपडेट

Mon, 27 Jun 2022 03:06 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
टॉप सीरियल अपडेट - फोटो : सोशल मीडिया
छोटे पर्दे के पॉपुलर सीरियल्स में इन दिनों जोरदार ट्विस्ट्स देखने को मिल रहे हैं। रोजाना सीरियल्स के मेकर्स कुछ ऐसा कर रहे हैं, जिन्हें देख सभी की आंखें खुली की खुली रह जाती हैं। टीआरपी की लिस्ट में टॉप पांच पोजीशन पर काबिज सीरियल्स में भी इस समय हाई वोल्टेज ड्रामा दिखाया जा रहा है। जहां किसी सीरियल को देख दर्शकों की आंखों से आंसू बह रहे हैं, वहीं दूसरे सीरियल्स में दिखाई जाने वाली प्रेम कहानी को देख दिल खुश हो रहा है। सबके पसंदीदा सीरियल 'अनुपमा' में जहां किंजल की गोद भराई में जमकर ड्रामा होने वाला है, वहीं 'कुंडली भाग्य' में करण के जिंदा होने की बात सुनकर सभी हैरान और परेशान नजर आ रहे हैं। आइए जानते आज आपके मनपसंद सीरियल्स में क्या दिखाया जाने वाला है।     
विज्ञापन

2 of 6
अनुपमा - फोटो : social media
अनुपमा
'अनुपमा' के पिछले एपिसोड में जहां राखी दवे ने किंजल की गोद भराई को लेकर शाह हाउस में बुरी तरह से कलेश किया था, वहीं आज के एपिसोड में देखा जाएगा कि राखी ने अनु और लीला के बीच लड़ाई करा दी है। अनु और लीला किंजल की गोद भराई में अनुज के परिवार को इंवाइट करने के लिए तीखी बहस होती है। मामला गर्माता देख हसमुख दोनों की बहस में कूद जाता है और हमेशा की तरह अनुपमा का साथ देता है। इन सब के बाद बापूजी यानी हसमुख शाह अनुपमी के ससुराल वालों को गोद भराई में बुलाने का फैसला करते हैं।         
विज्ञापन

3 of 6
ये हैं चाहतें - फोटो : सोशल मीडिया
ये हैं चाहतें
स्टार प्लस के सीरियल 'ये हैं चाहतें' के आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि रुद्राक्ष रूही पर सख्त नजर रखता है। लेकिन रूही फिर भी तिगड़म लगाकर रुद्राक्ष की नजरों से बचकर वहां से प्रीशा का पीछा करने चली जाती है। हालांकि, प्रीशा रूही को देखकर भी अंदेखा कर देती है, जिसके बाद वह बहुत दुखी और परेशान हो जाती है।    

4 of 6
ये रिश्ता क्या कहलाता है - फोटो : सोशल मीडिया
ये रिश्ता क्या कहलाता है
पिछले एपिसोड में आपने देखा आरोही कायरव को अभि और अक्षु के बीच चल रही लड़ाई के बारे बताती है, जिसे सुन कायरव अक्षु से सवाल जवाब करता है। इसके बाद आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि कायरव के सवाल करने पर अक्षरा उसे सब कुछ बता देती है। अक्षु की बात पर गुस्साए कायरव ने अभिमन्यु को बहुत फटकार लगाई। लेकिन अभिमन्यु कायरव से अक्षरा के झूठे होने की बात कहता है। दोनों की लड़ाई होते देख अक्षरा कायरव से पीछे हटने के लिए कहती है।   
विज्ञापन

5 of 6
गुम है किसी के प्यार में - फोटो : सोशल मीडिया
गुम है किसी के प्यार में
सम्राट की मौत के बाद 'गुम है किसी के प्यार में' में पाखी विराट की जिंदगी में वापस आने की कोशिश में लगी हुई है। लेकिन सई और विराट के अलावा परिवार का कोई भी सदस्य उसके इस बर्ताव के पीछे का कारण नहीं समझ पा रहा है। आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि भवानी एक ऐसा खुलासा करती है, जिसे सुन चौहान निवास में सबकी आंखें खुली की खुली रहा जाती हैं। भवानी सबको बताती है कि सई को कोई और औरत ढूंढने की बिल्कुल जरूरत नहीं है क्योंकि पाखी विराट और उसके बच्चे की सैरोगेट मां बनने के लिए तैयार है। लेकिन सई को यह बाक सही नहीं लगती और वह भवानी से सवाल करती है।       
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कुंडली भाग्य - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
कुंडली भाग्य 
'कुंडली भाग्य' में आज हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। आज पूरे पांच साल बाद प्रीता और करण की मुलाकात होने जा रही है। जहां पंडित जी के करण के जिंदा होने का खुलासा करने के बाद लूथरा हाउस में सभी हैरान थे, वहीं आज प्रीता और करण को गलती से कोई स्टोर रूम में बंद कर देता है। इसका पता घर में किसी को नहीं होता है कि प्रीता कहां है इसलिए सभी परेशान हो जाते हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें