सलमान खान का शो 'बिग बॉस 18' दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए हाजिर हो गया है। हालांकि, बदले सीक्वेंस को लेकर दर्शकों का उत्साह भी सातवें आसमान पर है। बिग बॉस 18 के मेकर्स ने इस साल शो में एक 'गधे' के शामिल होने की घोषणा करके सबको चौंका दिया। मेकर्स ने 'गधराज' को शो का 19वां कंटेस्टेंट घोषित किया। हालांकि, अब खबर आई है कि पीएफए द्वारा मेकर्स पर पशु उत्पीड़न का आरोप लगाने के बाद 'गधराज' को शो से हटा दिया जाएगा।