फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss: सुंबुल तौकीर और शालीन भनोट की दोस्ती में आई दरार, बोले- मुझे आपकी जरूरत नहीं

Wed, 26 Oct 2022 12:39 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुंबुल तौकीर, शालीन भनोट - फोटो : social media
बिग बॉस एक ऐसा रियलिटी शो है, जिसमें कई रिश्ते बनते हैं, तो प्रतिस्पर्धा में जबरदस्त बहस भी देखने को मिलती है। इस समय 'बिग बॉस 16' में भी खूब हंगामा देखने को मिल रहा है। हर गुजरते दिन के साथ घरवालों के बीच नोंकझोंक बढ़ती जा रही है। घर के कई सदस्यों पर नॉमिनेशन की तलवार लटकना शुरू हो गई है। ऐसे में आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जारी है। अब आगामी एपिसोड में शालीन और सुंबुल की दोस्ती में दरार  देखने को मिलेगी। बिग बॉस के आगामी एपिसोड का प्रोमो जारी कर दिया गया है, जिसमें दोनों में जबरदस्त बहस भी होती दिखाई दे रही है।
 

Jacqueline Fernandez: सुकेश के पत्र के बाद सामने आया जैकलीन के वकील का बयान, कहा- दोहराता हूं, वह निर्दोष हैं

विज्ञापन

2 of 5
सुंबुल तौकीर, शालीन भनोट - फोटो : social media
साझा किए गए प्रोमों में देखा जा सकता है कि सुंबुल तौकीर, शालीन के उनके लिए स्टैंड न लेने से काफी खफा है और वह कहती हैं कि तुमने एक बार भी नहीं कहा कि मुझे सेफ करना चाहिए, इस पर शालीन कहते हैं..."तुम्हें पता है न मैं तुम्हारे लिए खड़ा रहूंगा"। इसके बावजूद सुंबुल समझने के लिए तैयार नहीं होती हैं। इस पर शालीन को गुस्सा आ जाता है और वो कहते हैं "अबे ऐड़ी तेरे को समझ में नहीं आ रहा...मुझे आपकी जरूरत नहीं"।
 
विज्ञापन

3 of 5
श्रीजिता डे - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि बिग बॉस के घर से पहला एलिमिनेशन श्रीजिता डे का हो चुका है और अब शो आगे बढ़ने के साथ ही अन्य सदस्यों को भी नॉमिनेट किया जाना शुरू हो चुका है। हाल ही में बिग बॉस ने खिलाड़ियों को सामने हॉरर नॉमिनेशन टास्क इंट्रोड्यूज किया गया था, जिसमें उन्हें जोड़ों में ये तय करना था कि कौन से दो लोग होंगे जिनमें एक नॉमिनेशन के लिए होगा और दूसरा खिलाड़ियों चुनेगा।

Afsana Khan: सिद्धू मूसेवाला केस में अफसाना खान पर घूमी शक की सुई, इन गानों में बिखेर चुकी हैं आवाज का जादू

4 of 5
अब्दु रोजिक - फोटो : सोशल मीडिया
इस टास्क में गौतम और सुंबुल ने अब्दू रोजिक को नॉमिनेट किया। अब्दू ने इस बात पर कोई रिएक्शन नहीं दिया लेकिन बाद में उन्होंने अपने दोस्तों के पास जाकर बताया कि सुंबुल और प्रियंका उनकी दुश्मन बन चुकी हैं। जिस पर अब्दू के साथ ही बाकी लोग भी काफी इमोशनल नजर आए।
 

Bhumi Pednekar Trolled: भूमि पेडनेकर का देसी लुक देख भड़के लोग, उर्फी जावेद से तुलना करते हुए सुनाई खरी-खोटी

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि सलमान को डेंगू होने के बाद वीकएंड का वार और दिवाली एपिसोड करण जौहर ने होस्ट किया था। फिलहाल अब भाईजान रिकवर कर रहे हैं और उम्मीद है कि आने वाले एपिसोड में वह एक बार फिर से बिग बॉस की कमान संभालते दिखाई देंगे।
 

Trailer: रिलीज हुआ 'द गार्डियंस ऑफ द गैलेक्सी हॉलिडे स्पेशल' का ट्रेलर, देखने को मिली केविन की धमाकेदार एंट्री

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें