टेलीविजन के कंट्रोवर्शियल और चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस के नए सीजन में दर्शकों को हर रोज नए हंगामे देखने को मिल रहे हैं। एक तरफ जहां शुरुआत से ही घर में सदस्यों के बीच लड़ाई-झगड़े देखने को मिल रहे हैं, तो वहीं कुछ घरवालों के बीच चल रहे लव ट्रायंगल से फैंस ऊब चुके हैं। इसी बीच शुक्रवार को प्रसारित हुए वीकएंड का वार एपिसोड में दर्शकों को एक बार फिर धमाल देखने को मिला।