फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 16: बिग बॉस के घर से इस कंटेस्टेंट का हुआ पत्ता साफ, पहले एलिमिनेशन में बाहर हुई ये हसीना!

Fri, 14 Oct 2022 05:44 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
श्रीजिता डे, गोरी नागोरी - फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस 16 शुरुआत से ही सुर्खियों में बना हुआ है। इस पूरे हफ्ते शो में खूब ड्रामा देखने को मिला। वहीं, आज यानी शुक्रवार को वीकएंड का वार होने जा रहा है, जिसमें सलमान खान घर के अंदर जाएंगे और कंटेस्टेंट से बात करेंगे। इसके साथ ही इस बार शो से एक कंटेस्टेंट का एविक्शन भी हो जाएगा। शो को शुरू हुए दो हफ्ते हो गए हैं और पहले हफ्ते में किसी का एविक्शन नहीं हुआ था। ऐसे में आज किसी एक कंटेस्टेंट का शो से बाहर होना तय है।
विज्ञापन

2 of 4
बिग बॉस 16 - फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस 16 की शुरुआत 1 अक्तूबर से हुई थी। शो में तरह-तरह के कंटेस्टेंट ने हिस्सा लिया है और अब घर भी दो हिस्सों में बंटा हुआ नजर आ रहा है। शो में कुछ लोगों के बीच नजदीकियां बढ़ रही हैं, तो कुछ के बीच जबरदस्त टकरार देखने को मिल रही है। वहीं, इस बाक शो से बाहर होने के लिए एमसी स्टैन, गोरी नागोरी, टीना दत्ता, शालीन भनोट और श्रीजिता डे नॉमिनेट हुए हैं। वहीं, आज इनमें से किसी को घर से बाहर का रास्ता दिखा जाएगा।

Bigg Boss 16: अंकित की मां गला दबा लेंगी जब...सौंदर्या के कमेंट पर फूट-फूटकर रोईं प्रियंका, सलमान ने खोली पोल
विज्ञापन

3 of 4
श्रीजिता डे - फोटो : सोशल मीडिया
जहां पहले ये अनुमान लगाया जा रहा था कि गोरी नागोरी को कम वोट मिलेंगे और वह शो से बाहर हो सकती हैं। तो अब एक टीवी एक्ट्रेस के घर से बाहर होने की खबरें आ रही हैं। इस नाम को सुनकर आप भी चौंक जाएंगे। दरअसल, खबरें हैं कि श्रीजिता डे का सफर आज बिग बॉस से खत्म हो जाएगा और वह अपने घर वापस लौट जाएंगी। सोशल मीडिया पर श्रीजिता डे के एलिमिनेशन को लेकर खूब खबरें वायरल हो रही हैं।

KRK: 'डॉक्टर जी' के रिलीज होते ही केआरके ने बताया डिजास्टर, आयुष्मान खुराना के करियर पर उठाए सवाल
विज्ञापन

4 of 4
श्रीजिता डे, गोरी नागोरी - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि हाल ही में आए एपिसोड में श्रीजिता डे और गोरी नागोरी के बीच जबरदस्त झगड़ा देखने को मिला था। दोनों की किचन में खाने को लेकर बहस हुई थी। इस दौरान श्रीजिता ने गोरी को स्टेंडरडलेस कहा था, जिसको लेकर घर में खूब बवाल भी हुआ था। झगड़े में एमसी स्टैन ने गोरी का सपोर्ट किया था।  

Sara Ali Khan: सारा अली खान और क्रिकेटर शुभमन गिल की डेटिंग को लेकर तेज हुईं चर्चाएं, ये वीडियो है वजह


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें