फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 16: 'क्यों आती हो मेरे पास... ', सुंबुल तौकीर खान पर भड़के शालीन भनोट, एक्ट्रेस को आया पैनिक अटैक

Thu, 24 Nov 2022 09:11 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सुंबुल तौकीर, शालीन भनोट - फोटो : social media
Bigg Boss 16: बिग बॉस में शालीन भनोट, टीना दत्ता और सुंबुल तौकीर खान के बीच आए दिन बवाल होता रहता है। बीते एपिसोड में भी तीनों को लेकर विवाद खड़ा हुआ था और आज भी बिग बॉस में शालीन भनोट और टीना दत्ता, सुंबुल तौकीर खान पर भारी पड़ते हुए नजर आए हैं। दोनों ही सुंबुल पर बुरी तरह से चिल्लाते हैं। इस पर सुंबुल तौकीर खान रोने लग जाती हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
शालीन भनोट - फोटो : सोशल मीडिया
शालीन भनोट का फूटा गुस्सा
प्रोमो में दिखाया गया है कि सुंबुल तौकीर खान को लेकर शालीन भनोट का गुस्सा सातवें आसमान पर है। शालीन भनोट, सुंबुल पर बुरी तरह से चिल्लाते हुए नजर आ रहे हैं। शालीन भनोट चिल्लाते हुए टेबल पर लात भी मारते हैं। शालीन गुस्से में कहते हैं, 'तुम मुझसे बात करने क्यों आती हो। मुझसे दूर रहा करो। इसमें हमारी क्या गलती है। तुम खुद हम लोगों से बात करने के लिए आती हो।'
 

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 16: साजिद के पास नहीं थे पिता के अंतिम संस्कार करने तक के पैसे, बोले- मैंने सबसे मदद मांगी, लेकिन...

 
विज्ञापन

3 of 4
टीना दत्ता - फोटो : सोशल मीडिया
टीना दत्ता ने भी खोया आपा
शालीन भनोट की बात सुनकर सुंबुल तौकीर खान को भी गुस्सा आ जाता है। सुंबुल, शालीन भनोट से कहती हैं, 'मैं तुमसे बात करने कब आई?' इस पर टीना दत्ता भी भड़क जाती हैं और वह गुस्से में दरवाजे पर मुक्का मारती हैं। टीना दत्ता चिल्लाते हुए कहती हैं, 'लोग वही कह रहे हैं, जो बाहर दिख रहा है। मेरा कैरेक्टर भी जज किया जा रहा है।'

यह भी पढ़ें: Shriya Saran:  बेटी का चेहरा छिपाने पर ट्रोल हुईं श्रिया सरन, बोलीं- उनका काम है लिखना और मेरा इग्नोर करना
विज्ञापन

4 of 4
सुंबुल तौकीर खान, शालीन भनोट - फोटो : सोशल मीडिया
सुंबुल को आया पैनिक अटैक
शालीन भनोट और टीना दत्ता के इस व्यवहार के कारण सुंबुल तौकीर खान रोने लगती हैं और उनकी तबीयत भी खराब हो जाती है। सुंबुल को पैनिक अटैक आ जाता है। सब घर वाले परेशान हो जाते हैं। निमृत, सुंबुल तौकीर खान को मेडिकल रूम में ले जाने की बात कहती हैं।
 
यह भी पढ़ें: Om Shanti Om: 'ओम शांति ओम' के दीपिका और शाहरुख के आइकॉनिक पोज का बनाया गया केक, बर्मिंघम में हुआ प्रदर्शित
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें