फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 16: बिग बॉस ने दिया घरवालों को प्राइज मनी कमाने का एक और मौका, यह कीमत चुका हासिल की इतनी रकम

Tue, 10 Jan 2023 12:22 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
बिग बॉस 16 - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी के सबसे चर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस 16' का सफर जैसे जैसे अपने अंतिम चरण पर पहुंच रहा है और भी दिलचस्प होता जा रहा है। यह सीजन पिछले 15 सीजन से काफी अलग है, क्योंकि इस बार बिग बॉस भी कंटेस्टेंट के साथ खेलते नजर आ रहे हैं। सलमान खान द्वारा होस्ट किए जा रहे इस शो में अभी 10 कंटेस्टेंट बचे हैं। वहीं, शो को 12 फरवरी तक का एक्सटेंशन भी मिल गया है। इस हफ्ते एक ओर जहां कंटेस्टेंट के घरवाले शो का हिस्सा बने हैं, तो उन्हें प्राइज मनी जीतने का भी मौका मिला।
विज्ञापन

2 of 4
बिग बॉस 16 - फोटो : सोशल मीडिया
'बिग बॉस 16' में ये हफ्ता फैमिली वीक है और ऐसे में कंटेस्टेंट के घरवाले उनके साथ रहने के लिए आए हैं। फैमिली वीक के साथ ही घर में नॉमिनेशन का टास्क भी अलग अंदाज में हुआ। बिग बॉस ने तीन कैटिगरी में कंटेस्टेंट को बांटते हैं, सुपर एक्टिव, एक्टिव और लॉस्ट। इसके बाद वह फराह खान, शिव की मां और प्रियंका के भाई को नॉमिनेशन की प्रक्रिया में भाग लेने के लिए कहते हैं। इसमें कैटेगरी के साथ ही प्राइज मनी का भी कुछ हिस्सा शामिल था।

Urfi Javed: कपड़े नहीं इस बार अपने ट्वीट को लेकर सुर्खियों में छाईं उर्फी, भाजपा नेता को बताया अपनी ‘सासू’!
विज्ञापन

3 of 4
बिग बॉस 16 - फोटो : सोशल मीडिया
तीनों कैटेगरी के हिसाब से अगर कोई लॉस्ट कैटेगरी नॉमिनेट होती है, तो घरवालों को 20 लाख रुपये, एक्टिव सदस्यों के लिए 10 लाख रुपये और हाइपर एक्टिव सदस्यों के लिए 5 लाख रुपये का रकम वापस मिलेगी। इस टास्क में ज्यादा से ज्यादा लॉस्ट कंटेस्टेंट को नॉमिनेट किया गया, ताकि प्राइज मनी का ज्यादा हिस्सा वापस मिल सके। ऐसे में घरवालों को 25 लाख में से 20 लाख रुपये की प्राइज मनी वापस मिल गई।

Samantha Ruth Prabhu: ‘अब इनका आकर्षण खो गया..’, सामंथा का मजाक उड़ाने वाले को एक्ट्रेस ने दिया मुंहतोड़ जवाब
विज्ञापन

4 of 4
बिग बॉस 16 - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि सीजन की शुरुआत में शो की प्राइज मनी 50 लाख थी। लेकिन फिर एक टास्क के दौरान सौंदर्या, अर्चना और सुंबुल को बचाने के लिए साजिद, गौतम और प्रियंका ने बजर बजा दिया। ऐसे में 25 लाख रुपये कम हो गए। इसके बाद शालीन भनोट ने दो बार में टीना को बचाने के लिए बजर दबाया और शो की प्राइज मनी शून्य हो गई। हालांकि बाद में बिग बॉस ने अंकित को उसी समय घर से बेघर करने के लिए प्रियंका को 25 लाख देने का विकल्प दिया। लेकिन प्रियंका ने मना कर दिया। ऐसे में शो की प्राइज मनी तभी से शून्य बनी हुई थी। 

Hrithik Roshan: 49 की उम्र में फिर शादी के बंधन में बंधने वाले हैं ऋतिक? सबा आजाद संग इस दिन लेंगे सात फेरे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें