फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 16: अर्चना ने विकास की मर्दानगी पर उठाए सवाल, शालीन ने गुस्से में की तोड़फोड़

Wed, 28 Dec 2022 01:31 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अर्चना और विकास - फोटो : सोशल मीडिया
रिएलिटी शो 'बिग बॉस 16' में इन दिनों नए-नए ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। दरअसल, इस शो में प्रतिभागी अक्सर एक-दूसरे से लड़ते-झगड़ते नजर आते हैं। पिछले एपिसोड में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। बिग बॉस के घर में अर्चना गौतम और विकास मानकतला के बीच झगड़ा हुआ था। इस दौरान अर्चना ने विकास पर गर्म पानी फेंक दिया, जिससे घर में बवाल हो गया। अभी यह लड़ाई शांत नहीं हुई थी कि अब घर में दूसरी लड़ाई होने वाली है। दरअसल, 'बिग बॉस' का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें अर्चना और विकास की लड़ाई नजर आई। वहीं, शालीन भनोट घर में तोड़फोड़ करते दिखे।
विज्ञापन

2 of 4
अर्चना और विकास - फोटो : social media
अर्चना और विकास की लड़ाई
'बिग बॉस' के प्रोमो में दिखाया गया है कि आने वाले एपिसोड में घर में घमासान देखने को मिलेगा। अर्चना गौतम और विकास की लड़ाई अब भी जारी है। दोनों किचन में हैं और विकास बर्तन धो रहे हैं। इस दौरान अर्चना विकास से अपशब्द कहती हैं तो विकास भड़क जाते हैं। इसके बाद दोनों के बीच लड़ाई होने लगती है। अर्चना विकास से कहती हैं कि तू कभी बाप नहीं बन सकता। मैं तेरे जैसों को तो उठा-उठाकर पटकती हूं। अर्चना की बात सुनकर विकास का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच जाता है और दोनों एक-दूसरे को मारने के लिए तैयार हो जाते हैं।
 

Leena Nagwanshi: तुनिशा के बाद अब लीना नागवंशी ने की आत्महत्या, घर पर फांसी के फंदे से लटकीं यूट्यूबर
विज्ञापन

3 of 4
शालीन भनोट - फोटो : इंस्टाग्राम
घर जाना चाहते हैं शालीन
'बिग बॉस' का दूसरा प्रोमो भी सामने आया है। इसमें शालीन भनोट का गुस्सा दिखाया गया। शालीन बुरी तरह भड़के चुके हैं और अपने घर लौटने की बात कहते हैं। किसी बात पर नाराज होकर वह बिग बॉस से कहते हैं कि उन्हें कंफेशन रूम में बुलाया जाए, लेकिन उनकी बात नहीं सुनी जाती। इस पर शालीन का पारा चढ़ जाता है और वह घर का सामान फेंकने लगते हैं और तोड़फोड़ करते हैं। इसके बाद साजिद खान शालीन को शांत करते हैं।
 

Yash: 'केजीएफ' की कामयाबी के बाद क्या सोचते हैं यश? बोले- मैं कोशिश करूंगा और लड़ता रहूंगा
विज्ञापन

4 of 4
शालीन भनोट - फोटो : सोशल मीडिया
शो में रोए शालीन
प्रोमो में दिखाया गया है कि शालीन भनोट साजिद खान के गले लगकर फूट-फूटकर रोते हैं और कहते हैं कि मैं इतनी बेइज्जती नहीं झेल सकता। मुझे यहां नहीं रहना है। यहां पर गंदे लोग हैं। इसके बाद टीना शालीन को समझाने की कोशिश करती हैं, लेकिन वह कुछ मानने-समझने के लिए तैयार नहीं होते।

Year Ender 2022: इस साल चर्चा में रहीं ये भोजपुरी एक्ट्रेस, किसी का बिकिनी लुक छाया तो किसी का ब्राइडल अवतार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें