फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tunisha Sharma Case: आखिर कौन है शीजान की सीक्रेट गर्लफ्रेंड? मुंबई पुलिस ने की पुष्टि

Wed, 28 Dec 2022 01:30 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
तुनिशा शर्मा, शीजान खान - फोटो : social media
तुनिशा शर्मा की मौत का हर किसी को सदमा लगा है। कोई नहीं सोच सकता था कि हंसती-खिलखिलाती तुनिशा इस तरीके से दुनिया को अलविदा कर देंगी। बीते दिन जब लाल जोड़े में सजकर तुनिशा की अंतिम विदाई हो रही थी, तब सभी की आंखों में आंसू थे। वहीं इस केस में तुनिशा के कोस्टार शीजान को पुलिस ने हिरासत में लिया है और इस केस में रोज नए मोड सामने आ रहे हैं। बीते दिनों कहा जा रहा था कि तुनिशा ने शीजान के धोखा देने की वजह से आत्महत्या की है। अब पुलिस ने शीजान की गर्लफ्रेंड का भी पता लगा लिया है।

 
विज्ञापन

2 of 4
तुनिशा शर्मा - फोटो : social media
बता दें कि तुनिशा की मौत के बाद तमाम नए एंगल सामने आ रहे हैं। तुनिशा के चाचा ने इसे लव जिहाद का मामला बताया है तो वहीं अभिनेत्री की मां का आरोप है कि जीशान के कारण उन्होंने आत्महत्या की है। उन्होंने कहा है कि जीशान उनकी बेटी को धोखा दे रहा था। उसका तुनिशा के अलावा भी दूसरी किसी लड़की से साथ अफेयर था। वह दूसरी लड़की से बात करते रहते थे। 

इसे भी पढ़ें- Bigg Boss 16: अर्चना ने विकास की मर्दानगी पर उठाए सवाल, शालीन ने गुस्से में की तोड़फोड़
विज्ञापन

3 of 4
तुनिशा शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
तुनिशा की मौत के बाद जब पुलिस ने इस मामले की गहराई से जांच की तो ये बात सच निकली। पुलिस ने शीजान की सीक्रेट गर्लफ्रेंड होने की भी पुष्टि कर दी है। मुंबई पुलिस ने लड़की की पहचान कर ली है, लेकिन अभी तक उस लड़की का बयान नहीं दर्ज किया गया है। इसके अलावा शीजान की गर्लफ्रेंड के पुराने चैट वापस लाने अभी बाकी हैं।
विज्ञापन

4 of 4
तुनिशा शर्मा - फोटो : insta
बता दें कि अभी तक शीजान की सीक्रेट गर्लफ्रेंड का नाम और चेहरे का पुलिस ने कोई खुलासा नहीं किया है। इसके अलावा पुलिस ने सेट पर शूटिंग का डीवीआर भी बरामद कर लिया है, जिससे ये पता लगाया जा सके कि सेट पर कोई ऐसी बात हुई थी, जिसके बाद तुनिशा ने ऐसा कदम उठाया। पुलिस ने रॉ वीडियो फुटेज को भी अपने कब्जे में ले लिया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें