निमृत कौर अहलूवालिया
- फोटो : insta
बिग बॉस ने निमृत से सब कुछ डिटेल में बताने को कहा कि वह कैसे महसूस कर रही हैं। इसके बाद वह फूट-फूटकर रोने लगती हैं। निमृत बिग बॉस को बताती हैं कि मैं तीन चार दिनों से अच्छा फील नहीं कर रही हूं, मुझे क्लॉस्ट्रोफोबिक फील हो रहा है, मुझे नहीं पता कि आपने अब तक मेरे नेचर को समझा या नहीं लेकिन मैं वो इंसान नहीं हूं जो चीजों को अपने दिल में रखकर रह सके, मैं सो नहीं पा रही हूं क्योंकि मेरे दिमाग में कई चीजें जल रही हैं। हालांकि इसका मतलब ये नहीं कि मैं स्ट्रॉन्ग नहीं हूं। इसके बाद बिग बॉस उन्हें अपने दिल की बात किसी घर के किसी ऐसे सदस्य को बताने को कहते हैं, जिसके साथ वह सबसे ज्यादा कंफर्टेबल हों।