फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 16: अर्चना के प्रति बदला शिव ठाकरे का रवैया, दोस्ती में बदलेगी ये दुश्मनी!

Mon, 14 Nov 2022 01:16 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अर्चना गौतम, शिव ठाकरे - फोटो : amar ujala

टीवी का रियलिटी शो 'बिग बॉस' एक ऐसा शो है, जिसमें लोगों का रवैया पल में तोला तो पल में माशा की कहावत जैसा प्रतीत होता है। जहां बिग बॉस हाउस में रहते हुए प्रतिभागी एक दूसरे से जानी दुश्मन की तरह लड़ पड़ते हैं, तो वहीं अगले ही पल उनमें दोस्ती भी दिखाई देने लगती है। 'बिग बॉस 16' मौजूदा समय में भी अर्चना और गौतम के बीच भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिल रहा है।

 

Pushpa 2: अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए खुशखबरी, 'अवतार 2' के साथ थिएटर में दिख सकती है 'पुष्पा 2' की झलक

विज्ञापन

2 of 4
अर्चना गौतम - फोटो : amar ujala

अगर आप भी बिग बॉस के दर्शक हैं तो पता होगा कि हाल ही में शिव ठाकरे के उकसाने के बाद अर्चना गौतम इतना भड़क गई थीं कि उन्होंने शिव ठाकरे पर हाथ उठा दिया था और उन्हें बिग बॉस हाउस से बाहर का रास्ता दिखाया गया था लेकिन सारी बातें साफ हो जाने और घर वालों की सहमति से अब दोबारा अर्चना गौतम की बिग बॉस के घर में वापसी भी हो चुकी है। अब जब अर्चना की वापसी हुई है तो कुछ नए नजारे भी देखने को मिलेंगे ही।
 

32 Years Of Aashiqui: इस वजह से आशिकी के पोस्टर में छिपाया गया था सितारों का चेहरा, कुमार सानू ने किया खुलासा

विज्ञापन

3 of 4
शिव ठाकरे अर्चना गौतम - फोटो : insta
अर्चना की जगह शिव ठाकरे ने लिया प्रियंका का नाम
13 नवंबर रविवार को प्रसारित हुए बिग बॉस के एपिसोड में शेखर सुमन ने एक बार फिर से एंट्री ली और इस दौरान उन्होंने कंटेस्टेंट से मजेदार सवाल किए। उन्हीं में से शिव ठाकरे से एक सवाल किया गया कि बिग बॉस के घर का पापी गुड़िया कौन है। इस पर अर्चना को लगा कि वह उनका नाम लेंगे लेकिन शिव प्रियंका चाहर चौधरी का नाम लेते हैं।
 

Salman Khan: 'मैंने प्यार किया' के लिए सलमान खान नहीं थे पहली पसंद, स्क्रीन टेस्ट में फेल हो गए थे अभिनेता

विज्ञापन

4 of 4
बिग बॉस 16 - फोटो : insta
अर्चना गौतम शिव ठाकरे से पूछती हैं कि उन्होंने उनका नाम क्यों नहीं लिया। तब शिव कहते हैं कि तुम दिल की बुरी नहीं हो सिर्फ जवान की गंदी हो। ये बात घर में भी सब कहते हैं और बाहर भी सब जानते हैं। इस दौरान दोनों का व्यवहार एक दूसरे के प्रति काफी शांत दिखाई दिया। ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि दोनों के बीच आने वाले दिनों में दुश्मनी के बजाय दोस्ती हो सकती है।
 

Rajkumar Rao: 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' में लीड रोल करने वाले थे राजकुमार राव, इस वजह से बनते-बनते रह गई बात

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें