बिग बॉस 15 के वीकेंड के वार में घर में आज डबल धमाका दर्शकों को देखने को मिला। एकता कपूर ने अपनी दो नागिन सुरभि चंदना और अनीता हसनंदानी के साथ आकर कंटेस्टेंट्स के साथ जहां मजेदार टास्क खेलें तो वहीं सलमान खान ने घरवालों पर डबल एलिमिनेशन का बम फोड़ा। शनिवार को जहां मायशा अय्यर घर से कम वोट मिलने की वजह से बेघर हो गईं तो वही अब उनके साथी ईशान सहगल भी बिग बॉस के घर से बेघर होकर बाहर आ चुके हैं।
सलमान खान ने ईशान से पूछा था ये सवाल
सलमान खान जब वीकेंड के वार पर आए तो सबसे पहले उन्होंने ईशान से पूछा कल मायशा अय्यर घर से बेघर हो चुकी हैं वो कैसा महसूस कर रहे हैं, जिसका जवाब देते हुए ईशान ने कहा, ‘उन्हें काफी बुरा लग रहा है कि मायशा घर में नहीं है और इसकी वजह से वो कल काफी रोए भी हैं। सलमान ने ईशान को जवाब देते हुए कहा कि मैंने दो तीन हफ्ते पहले ही तुम दोनों को समझाया था कि अपना गेम खेलो।