फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 15: विशाल कोटियन ने करण कुंद्रा पर लगाया सबको भड़काने का आरोप, विश्व सुंदरी से कही यह बात

Fri, 15 Oct 2021 12:47 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
विशाल कोटियन, करण कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी के सबसे विवादित शो बिग बॉस 15 में आए दिन कोई न कोई विवाद हो रहा है। रोजाना किसी में दोस्ती तो किसी का दिल टूट रहा है। यह शो शुरू से ही काफी दिलचस्प रहा है। इस घर में दोस्ती से लेकर दुश्मनी और कई स्ट्रेट्रेजी देखी गई, लेकिन शुरू से ही प्रतीक घर के सबसे विवादित कंटेस्टेंट रहे हैं। हालांकि, अब गेम जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, वैसे -वैसे इस शो में अन्य कंटेस्टेंट्स भी आपस में भिड़ते नजर आ रहे हैं। 

दरअसल, इस बार में बिग बॉस के घर को दो हिस्सों में बांटा गया है। इसके तहत शमिता, निशांत और प्रतीक मुख्य घर में रह रहे हैं। जबकि अन्य सभी सदस्य जंगल में अपने दिन गुजार रहे हैं। ऐसे में बिग बॉस ने लंबे इंतजार के बाद अब जंगलवासियों को मुख्य घर में प्रवेश करने का मौका दिया है। इसके लिए जंगल में रह रहे सदस्यों को मुख्य घर में जाने के लिए बिग बॉस के दिए एक टास्क से गुजरना होगा।

विज्ञापन

2 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया
इसी क्रम में आज प्रसारित हुए एपिसोड में जंगल वासी एक बार फिर जहर का कहर टास्क के तहत गन्ने का जूस निकालते नजर आए। इस दौरान बनाई गई तीन टीमें खुद को जिताने और विरोधी टीमो को हराने के लिए कई तरह के तरीके अपनाती नजर आईं। इतना ही नहीं टास्क को जीतने के लिए वह कई जगह बल प्रयोग भी करते दिखे।
विज्ञापन

3 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, जंगल वासियों के बीच इस टास्क को लेकर होती मुठभेड़ को देख बिग बॉस में आज के लिए टास्क खत्म कर दिया। जिसके बाद सभी सदस्य एक- दूसरे के खिलाफ अपनी भड़ास निकालते दिखाई दिए। शो की शुरुआत से ही साथ नजर आने वाले जंगल वासियों के बीच अब दरार आती नजर आ रही है। आज के एपिसोड में ऐसा ही कुछ देखने को मिला जब विशाल और करण एक- दूसरे के खिलाफ रणनीति अपनाते नजर आए।

4 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया
शो में आज विश्व सुंदरी ने विशाल से बात की। उन्होंने विशाल से पूछा कि आज कौन किस पर भारी पड़ने वाला है। इस पर विशाल ने विश्व सुंदरी से कहा कि करण तेजस्वी और जय के नाम का सहारा लेकर अन्य घर वालों को उनके खिलाफ भड़का रहे हैं। हालांकि, इस दौरान उन्होंने करण की दरियादिली की भी तारीफ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, टास्क का संचालन कर रही शमिता शेट्टी ने आज हुए जहर का कहर टास्क के अगले राउंड में किसी भी टीम को विजेता घोषित नहीं किया। शमिता के फैसले से नाराज करण और मायशा ने उन पर पक्षपात का आरोप तक लगा दिया। उन्होंने कहा कि वह जानबूझकर विशाल और तेजस्वी की टीम को जिताने और अन्य टीम को हराने में विशाल का साथ दे रही हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें