टेलीविजन का पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 15 अब अपना 6वां हफ्ता पूरा करने वाला है। शो में शुरू से ही विवाद देखने को मिल रहा है। पहले ही दिन से दर्शकों को जबरदस्त लड़ाई और हंगामे देखने को मिल रहे हैं। शो में रोजाना आ रहे ट्विस्ट एंड टर्न दर्शकों को काफी पसंद आ रहे हैं।शो की शुरुआत में सभी सदस्य एक- दूसरे से रिश्ते बनाते और उसे निभाते नजर आ रहे थे। वहीं, अब पांचवें हफ्ते में कई कंटेस्टेंट के रिश्ते लगातार बदलते हुए नजर आ रहे हैं। शो में अब दोस्ती और दुश्मनी का रिश्ता घरवालों के बीच पूरी तरह साफ हो गया है। ऐसे में घरवाले इस गेम को जीतने के लिए इस माइंड गेम खेलते नजर आ रहे हैं।
इसी बीच हफ्ते के आखिर में एक बार शो के होस्ट सलमान खान घर वालों से रूबरू हुए। आज प्रसारित हुए शो के वीकएंड का वार एपिसोड में सलमान खान ने बीते हफ्ते शो में हुए सभी हंगामे और बवा का एक-एक कर हिसाब- किताब किया। इस दौरान घर के सदस्यों को गलती, दोगलेपन और बदलते व्यवहार के चलते जमकर फटकार भी लगाई।