टेलीविजन के मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस के 15वें सीजन में लगातार अलग- अलग ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैे। शो का अब छठवां हफ्ता भी पूरा होने वाला है। ऐसे में अब शो में फिनाले की रेस के लिए मुकाबला जारी है। बीते हफ्ते शो में ट्रॉफी पर अपनी दावेदारी के लिए सभी सदस्य वीआईपी जोन में जाने के लिए एक- दूसरे से भिड़ते नजर आए। इस टास्क के बाद अब 5 सदस्य घर के वीआईपी कंटेस्टेंट बन गए हैं।
हफ्तेभर शो में हुए बवाल और हंगामे के बाद मौका आया वीकएंड का वार एपिसोड का। हर बार की तरह इस बार भी शो के होस्ट सलमान खान एक बार फिर घरवालों की क्लास लेते नजर आए। इस दौरान घरवालों से बात करते हुए सलमान ने प्रतीक सहजपाल को बीते हफ्ते उनके बर्ताव को लेकर जमकर फटकार लगाई। दरअसल, सलमान राजीव का मजाक उड़ाने के लिए प्रतीक पर गुस्सा करते दिखाई दिए।