वीकेंड का वार जब भी आता है तो घर में कुछ न कुछ बड़ा धमाका होता है। बिग बॉस 15 के पांचवें हफ्ते के वीकेंड के वार में जहां सलमान खान ने घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री बनकर आई नेहा भसीन और राकेश बापट द्वारा पूछे गए सवाल घरवालों के सामने रखें तो वहीं दूसरी तरफ एकता कपूर ने भी घरवालों के मुंह से मुखौटा उतरवा दिया। इन सबके बीच तेजस्वी नेहा भसीन द्वारा शमिता और करण की बातचीत वाले सवाल के बाद काफी उदास नजर आईं और विशाल और उमर के सामने उनकी आंखों से आंसू आ गए।
करण कुंद्रा से पूछा ये सवाल
जब तेजस्वी को परेशान देखकर करण कुंद्रा उनके पास आए तो तेजस्वी ने उन्हें सीधे शब्दों में वहां से जाने के लिए कहा, लेकिन साथ ही उनसे ये भी पूछा कि करण को ये क्यों लगता है कि उन्हें उनकी खैरात की जरूरत है। जिसका जवाब देते हुए करण ने कहा ये बहुत लंबी बातचीत है। उन्होंने मुझसे पूछा था कि मैंने ऐसा क्यों किया, लेकिन तेजस्वी ने करण की बात को बीच में ही काटकर कहा तेरे जो भी रिश्ते हैं मुझे उनके बारे में नहीं पता है।